• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का विरोध, ऑफलाइन व्यवस्था की भी मांग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 10, 2023
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का विरोध, ऑफलाइन व्यवस्था की भी मांग
0
SHARES
167
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादूनर। चारधाम यात्रा से जुडे पदाधिकारियों की बैठक उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी चार धाम यात्रा को लेकर चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने चार धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने का विरोध किया। इसके अलावा ऑनलाइन व्यवस्था के साथ ही ऑफलाइन व्यवस्था की भी मांग की गई। बैठक में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत , होटल एसोसिएशन और टूर आपरेटर एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो जल्दी ही आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डा बृजेश सती ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए जो पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किया जाए । उन्होंने कहा कि यदि ये यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक है तो ऑफलाइन व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

शैलेनद्र मटूडा ने कहा कि सरकार की ओर से चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है, उसका सभी विरोध करते हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित एवं चार धाम महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने कहा कि यदि 1 सप्ताह में सरकार की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई तो जल्दी ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

टूर आपरेटर अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। चारों धामों में सुविधाओं के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।

बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने भी सरकार के इस कदम का विरोध किया । कहा कि चारों धामों में यात्रियों की रुकने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है।

बैठक में होटल एसोसिएशन यमुनाघाटी के अध्यक्ष सोबन राणा, होटल एसोशिएशन पांडुकेश्वर के कन्हैणा, टूर ओपरेटर प्रतीक कर्णवाल, दीपक भल्ला, रामगोपाल, ब्रहम कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती, गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव निखिलेश सेमवाल, यमुनोत्री धाम के रावल अनुरूद उनियाल आदि शामिल रहे।

Previous Post

पतंजलि योगपीठ की तीसरी मंजिल से मरीज कूदा, मौत

Next Post

Chardham Yatra 2023: अब तीर्थयात्रियों को नहीं करना होगा लाइन में घंटों इंतजार, इस बार यह है प्लान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! तीन दिन में 84 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन, जानें कब शुरू होंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के लिए पंजीकरण

Chardham Yatra 2023: अब तीर्थयात्रियों को नहीं करना होगा लाइन में घंटों इंतजार, इस बार यह है प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.