• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

LokSabha Election 2024: उत्तराखंड में अब 55 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग, इस सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 31, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
LokSabha Election 2024: उत्तराखंड में अब 55 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग, इस सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नाम वापसी के बाद अब सत्ता संग्राम में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

बात दें कि इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 93 हजर 187 सर्विस मतदाता हैं। 18 से 19 साल के एक लाख 48 हजार 90 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। 85 से अधिक आयु वर्ग के 65 हजार 160 और 80 हजार 335 दिव्यांग मतदाता हैं।

एग्जिट और ओपिनियन पोल पर रोक

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से लेकर एक जून 2024 को 6:30 बजे शाम तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी प्रतिबंधित रहेगा।

किस लोकसभा में कौन उम्मीदवार

टिहरी लोकसभा सीट (11 प्रत्याशी)
1. जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)
2. माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)
3. नेमचंद (बसपा)
4. नवनीत सिंह गुसाईं (राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी)
5. बृजभूषण करनवाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
6. रामपाल सिंह (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7. प्रेमदत्त सेमवाल (निर्दलीय)
8. बॉबी पंवार (निर्दलीय)
9. विपिन कुमार अग्रवाल (निर्दलीय)
10. सरदार खान पप्पू (निर्दलीय)
11. सुदेश तोमर (निर्दलीय)

गढ़वाल लोकसभा सीट (13 प्रत्याशी)

1.अनिल बलूनी (भाजपा)
2.गणेश गोदियाल (कांग्रेस)
3.धीर सिंह (बसपा)
4.अर्जुन सिंह (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.आशुतोष नेगी (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.डॉ. मुकेश चंद्र पंत (सैनिक समाज पार्टी)
7.रेशमा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट)
8.विनोद कुमार शर्मा (उत्तराखंड समानता पार्टी)
9.श्यामलाल (बहुजन मुक्ति पार्टी)
10.सुरेशी देवी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
11.दीपेंद्र सिंह नेगी (निर्दलीय)
12.मुकेश प्रकाश (निर्दलीय)
13.सोनू कुमार (निर्दलीय)

अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सात प्रत्यााशी)

1.अजय टम्टा (भाजपा)
2.प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
3.नारायण राम (बसपा)
4.किरन आर्या (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)
5.ज्योति प्रकाश टम्टा (बहुजन मुक्ति पार्टी)
6.डॉ. प्रमोद कुमार (पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.अर्जुन प्रसाद (निर्दलीय)

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट (10 प्रत्याशी)

1.अजय भट्ट (भाजपा)
2.प्रकाश जोशी (कांग्रेस)
3.अख्तर अली (बसपा)
4.अखलेश कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.अमर सिंह सैनी (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
6.जीवन चंद्र उप्रेती (भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी)
7.शिब सिंह (उत्तराखंड क्रांति दल)
8.सुरेंद्र सिंह (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)
9.रमेश कुमार मैक्स (निर्दलीय)
10.हितेश पाठक (निर्दलीय)

हरिद्वार लोकसभा सीट (14 प्रत्याशी)

1.त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
2.वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)
3.जमील अहमद (बसपा)
4.बलबीर सिंह भंडारी (उत्तराखंड समानता पार्टी)
5.मोहन सिंह असवाल (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.ललित कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.सुरेश पाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
8.अकरम हुसैन (निर्दलीय)
9.अवनीश कुमार (निर्दलीय)
10.आशीष ध्यानी (निर्दलीय)
11.उमेश कुमार (निर्दलीय)
12.कर्ण सिंह सैनी (निर्दलीय)
13.पवन कश्यप (निर्दलीय)
14.विजय कुमार (निर्दलीय)

 

राज्य में किस वर्ष के चुनाव में कितने प्रत्याशी लड़े

वर्ष-     कुल प्रत्याशी

2004-    54
2009-    76
2014-    74
2019-    52
2024-    55

Previous Post

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में भी भरेंगे चुनावी हुंकार, लोकसभा चुनाव में यहां होगी रैली

Next Post

एक अप्रैल से पर्यटकों के लिए खुलेंगे Gangotri national park के गेट, ट्रैकिंग, पर्यटन के अलावा जानिए पार्क में है क्या खास

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
एक अप्रैल से पर्यटकों के लिए खुलेंगे Gangotri national park के गेट, ट्रैकिंग, पर्यटन के अलावा जानिए पार्क में है क्या खास

एक अप्रैल से पर्यटकों के लिए खुलेंगे Gangotri national park के गेट, ट्रैकिंग, पर्यटन के अलावा जानिए पार्क में है क्या खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.