• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देहरादून

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2025
in देहरादून, बड़ी खबर
0
हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण  ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड की पर्यावरण एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर आज देहरादून के न्यू कैंट रोड़ में आयोजित फलदार पौध वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल जैसी विभिन्न फल प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को हरेला पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति से हमारे जुड़ाव और जिम्मेदारी का उत्सव है। हमें केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 07 लाख पौधे निःशुल्क योजनान्तर्गत वितरित किए जाएंगे। इस क्रम में आज देहरादून जनपद से इस अभियान की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 2024-25 में राज्य में 11.34 लाख फलदार पौधे वितरित किए गए थे और इस बार इससे भी अधिक व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि राज्य में स्थापित राजकीय, एनएचबी मान्यता प्राप्त एवं निजी पंजीकृत पौधशालाओं से इस वर्ष 8.62 लाख पौधों का आवंटन जनपदों को किया जा चुका है। उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत इच्छुक लाभार्थियों को 3-5 पौधे तथा राजकीय विद्यालयों व संस्थानों को 100-100 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मंत्री ने निर्देश दिए कि पौधों के वितरण से लेकर रोपण और देखभाल तक की पूरी प्रक्रिया सुनियोजित व प्रभावी होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और उत्तराखण्ड को औद्यानिक प्रदेश के रूप में विकसित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ष्हरेला पर्व हम सभी के लिए एक अवसर है, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखने का। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों और ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

Previous Post

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

Next Post

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.