• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को पूर्ण भव्यता और प्रभावशाली स्वरूप में संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा और देशभर में राज्य की पहचान को सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को सफल बनाने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और मीडिया समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यों के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल उत्तराखंड बल्कि जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है। अधिकारीगण समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन निर्विघ्न और भव्य रूप से संपन्न हो।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग अब की जा रही है। यह राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

PM मोदी से CM धामी ने की मुलाकात ,कई मुद्दों पर हुई बात

Next Post

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

October 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

October 20, 2026
टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

October 20, 2026
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

October 19, 2026
Next Post
हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण  ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.