• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव राइंका रानीपोखरी में नवप्रवेशित बच्चों का विभागीय मंत्री करेगे स्वागत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 20, 2025
in Uttarakhand
0
सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव  राइंका रानीपोखरी में नवप्रवेशित बच्चों का विभागीय मंत्री करेगे स्वागत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश भर में नवीन शैक्षणिक संत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव मनाये जायेगे। प्रदेश के माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश भर में 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को प्रदेश माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से प्रदेशभर में मनाये जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करेगे।

प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में सोमवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। जबकि पीटीए की बैठका भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर विगत वर्ष की भांति शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयी शिक्षा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत्तोत्सव एवं छात्र अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसमें कक्षा 1 में नव प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का विद्यालय में स्वागत किया जाय तथा विद्यालय के सेवित क्षेत्र में यदि अभी भी ऐसे बच्चें हों जो कक्षा 1 में प्रवेश लेने से वंचित हों तो उनका नामांकन करवाया जायेगा। प्रवेशोत्सव में सभी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय प्रबन्धन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, अध्यापक अभिभावक समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। 3 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का बालवाटिका-एक में प्रवेश हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियों से सम्पर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 5 जिन विद्यालयों में बालवाटिका विद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं, वहां बालवाटिका-1 में नव प्रवेशित बच्चों को भी उनके अभिभावकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में ही स्वागत्तोत्सव मनाया जायेगा। छात्र-अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख तथा अध्यापक विद्यालयों में शासकीय व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। प्रत्येक कक्षा अध्यापक अभिभावकों के साथ उनके पाल्यों के विगत कक्षा के परीक्षाफल को साझा करते हुये उनके द्वारा “मिशन कोशिश’ के अन्तर्गत कम सम्प्राप्ति के सम्बोधों पर किये जा रहे सुधारात्मक शिक्षण क्रिया कलापों को भी साझा करेंगे। विगत कक्षा में सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, क्रीडा, एनएसएस, एनसीसी, स्काउटिंग तथा अन्य शिक्षणेतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं द्वारा विगत वर्ष में ‘प्रतिभादिवस / बस्तामुक्त दिवस, या अन्य किसी दिवस / प्रतियोगिता पर तैयार की गई विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सोमवार को रानीपोखरी के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव में प्रवेशोत्सव, राइंका हिवालीधार में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे |

Previous Post

देहरादून पहुँचे लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स, शासकीय आवास पर हुई भेंटवार्ता

Next Post

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.