• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 18, 2025
in Uttarakhand, उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर, स्पेशल
0

Oplus_16908288

0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री का नाम श्री सतीश पोखरियाल महाराज है —कम से कम विधानसभा की वेबसाइट तो यही बताती है। असल में यहाँ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की फोटो लगनी चाहिए थी।

इस जादूई वेबसाइट से मिलिए, जो मंत्रियों की पहचान एक क्लिक में बदल देती है।

 

दूसरा परिचय भी कम दिलचस्प नहीं है। यहाँ प्रेमचंद्र अग्रवाल का नाम तो लिखा है, लेकिन फोटो लगी है कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की। और तीसरे स्थान पर धन सिंह रावत का परिचय दिया गया है, फोटो भी उन्हीं की है—लेकिन विभाग? वेबसाइट कहती है कि उन्हें स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग नहीं दिए गए हैं। यानी इस वेबसाइट के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री है ही नहीं।

 

 

शिक्षा विभाग का हाल और मज़ेदार है। असल में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत हैं, लेकिन वेबसाइट के अनुसार शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ‘प्रेमचंद्र अग्रवाल’ रूपी धन सिंह रावत दोनों को सौंपा गया है। साथ ही धन सिंह रावत को एक नया, अनसुना विभाग दे दिया गया है—‘सहयोग विभाग’।

अब आते हैं महिला सदस्यों वाले सेक्शन पर। नैनीताल की विधायक के नाम के आगे लिखा है रितु आर्य। फोटो देखकर राहत मिलती है, क्योंकि फोटो वास्तविक विधायक सरीता आर्य की है। नाम किसी और का, फोटो किसी और की।

यह सब तब हो रहा है जब पांचवी विधानसभा को अस्तित्व में आए चार साल से अधिक हो चुके हैं। इतनी महत्वपूर्ण वेबसाइट पर जानकारी इस स्तर की गलत हो—यह समझ से परे है।

यह भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर विधानसभा सचिवालय और विधानसभा अध्यक्ष ने इस वेबसाइट पर अंतिम बार क्लिक कब किया होगा? क्योंकि साइट कम सूचनाएँ दे रही है और उत्तराखण्ड की जग-हंसाई अधिक करवा रही है।

अजीब बात ये भी है कि मंत्रियों के विभागों की सूची में एक नया और अनसुना विभाग भी नजर आया—‘चैरिटी विभाग’, जो सतपाल महाराज (जिन्हें वेबसाइट ‘सतीश पोखरियाल महराज’ कह रही है) के नाम के सामने दर्ज है।

कुल मिलाकर, यह वेबसाइट राज्य के सबसे महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों का परिचय देने की जगह उल्टा भ्रम फैलाने में लग गई है।

शोध का विषय केवल इतना है—आखिर इस वेबसाइट को अपडेट करने वाले व्यक्ति ने यह कारनामा किस हालत में किया?

 

 

 

पर्यटन मंत्री का नाम

श्री सतीश पौखरियाल महाराज

श्री सतपाल महाराज

नाम की गलती

 

सतपाल महाराज के विभाग में

‘चैरिटी विभाग’ नामक नया विभाग

पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, आदि

विभाग की गलती

 

प्रेमचंद अग्रवाल की जानकारी

नाम सही, लेकिन फोटो धन सिंह रावत की लगी है।

प्रेमचंद अग्रवाल (पूर्व मंत्री)

फोटो का गलत इस्तेमाल और मंत्री का पद छोड़ देना।

 

धन सिंह रावत की जानकारी

विभागों के कॉलम से स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग नदारद।

स्वास्थ्य, सहकारिता, उच्च शिक्षा, आदि

विभागों का गलत बंटवारा। वेबसाइट के अनुसार प्रदेश में कोई स्वास्थ्य मंत्री नहीं है।

 

शिक्षा विभाग का आवंटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत (जिनकी फोटो प्रेमचंद अग्रवाल के नाम के साथ है) को।

धन सिंह रावत को उच्च शिक्षा विभाग।

तीन शिक्षा मंत्री होने का भ्रम पैदा करना।

 

धन सिंह रावत को नया विभाग

‘सहयोग विभाग’

गलत विभाग का नाम।

 

 

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, देहरादून एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच और नंदा देवी राजजात रूट PWD के पास रखने का किया अनुरोध

Next Post

2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ

July 23, 2026
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

July 23, 2026
देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
Next Post
2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.