• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकेंगे निर्धन बच्चे, डीजी बंशीधर तिवारी ने दिए थे सख्त निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 22, 2023
in Uttarakhand, शिक्षा
0
अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकेंगे निर्धन बच्चे, डीजी बंशीधर तिवारी ने दिए थे सख्त निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के सख्त रुख के बाद देहरादून का नामी प्राइवेट स्कूल सन वैली शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत निर्धन एवं अपवंचित वर्ग के 25 बच्चों को प्रवेश देने पर राजी हो गया है। सन वैली स्कूल, विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत निहित मान्यता सम्बन्धी प्राविधानुसार संचालित किया जा रहा है। विद्यालय द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान घोषित किये जाने/मान्यतानुरूप संचालित किये जाने के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर आवेदन किया था। विद्यालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 तक उक्त एक्ट के अनुसार निर्धन एवं अपवंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया गया किन्तु वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-24 में इस आधार पर प्रवेश देने से इन्कार किया जा रहा था कि विद्यालय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है।

विद्यालय द्वारा अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान की मान्यता के सम्बन्ध में विभाग को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। विभागीय जांच में पता चला कि सन वैली स्कूल द्वारा मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने सम्बन्धी निहित प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया गया है तथा सीधे राज्य अल्पसंख्यक आयोग को मान्यता सम्बन्धी आवेदन किया गया है। चूंकि वर्तमान में विद्यालय विभागीय मान्यता अनुसार संचालित है, अतः आर०टी०ई० के अन्तर्गत चयनित बच्चों को प्रवेश दिये जाने के लिए बाध्य है।

महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा/राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालय को 23 दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा में चयनित बच्चों को प्रवेश दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा ऐसा न होने पर कठोर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चेतावनी पत्र निर्गत किया गया था। इस पत्र के बाद सन वैली स्कूल के प्रबन्धक ने विद्यालय को अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान की मान्यता मिलने तक शैक्षिक सत्र 2023-24 में ऑनलाईन लाटरी के माध्यम से चयनित निर्धन एवं अपवंचित वर्ग के 25 बच्चों को प्रवेश दिये जाने की सहमति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, रायपुर-देहरादून को तत्काल आवंटित बच्चों को सन वैली स्कूल देहरादून में प्रवेशित किये जाने सम्बन्धी प्रक्रियाएं प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में पत्र निर्गत किये गये हैं ।

Tags:   #minorityeducational  #institution #uttarakhand   #RighttoEducationAct2009 #School  #education #statelevel#privateschool #Dehradun#strictstance #DirectorGeneral #SchoolEducation #BanshidharTiwari #famous#SunValley #admission #children  #poor #deprivedclass
Previous Post

सहायक अध्यापक एलटी के तबादलाें पर रोक, आदेश जारी

Next Post

देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ का यह गांव, 27 को मिलेगा सम्मान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ का यह गांव, 27 को मिलेगा सम्मान

देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ का यह गांव, 27 को मिलेगा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.