• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अब सताएगी गर्मी, हीट वेव का अलर्ट; विभाग ने जारी की एडवाइजरी..बरतें यह सावधानी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 7, 2024
in Uttarakhand
0
अब सताएगी गर्मी, हीट वेव का अलर्ट; विभाग ने जारी की एडवाइजरी..बरतें यह सावधानी
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हीट वेव को लेकर अलर्ट हो गया है। हीट वेव से संबंधित बीमारियों से होने वाली मृत्यु का डेथ ऑडिट किया जाएगा। अस्पताल इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने पर हीट वेव का अलर्ट जारी कर सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, आईवी फ्लूडस, आइस पैक, ओआरएस घोल उपलब्ध कराने के लिए कहा।

सभी अस्पतालों में ठंडे पीने के पानी की उपलब्धता के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने बताया, हीट वेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की शीघ्र पहचान, निगरानी के लिए चिकित्सा अफसरों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी अस्पतालों में ठंडे पीने के पानी की उपलब्धता के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पतालों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाइक्लिंग की व्यवस्था करने को कहा।

आईएचआईपी पोर्टल पर रोजाना देनी होगी सूचना

स्वास्थ्य सचिव ने बताया, गर्मी से संबंधित बीमारियों से होने वाली मौत की रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को देनी होगी। आईएचआईपी पोर्टल पर जिला स्तर से मरीजों की सूचना रोजाना अपलोड भी करनी होगी।

नियमित रूप से खुद को रखें हाइड्रेट

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, हीट वेव जानलेवा भी हो सकती है। इसके लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्मी लगने से अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन आदि के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें। धूप में निकलने से पहले हल्के रंग के कपडे़ पहनें और सिर ढककर रखें।

गर्मियों में क्या न करें

उच्च प्रोटीन पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
बासी भोजन खाने से बचें, स्वच्छ व शुद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।
दोपहर के समय जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

Previous Post

UKPSC : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS-J का रिजल्ट घोषित, इतने युवा हुए सफल

Next Post

उत्तराखंड में वनाग्नि का धुआं वायुसेना के लिए बना बाधा, ऑपरेशन ‘अग्निपथ’ पर रूका

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में वनाग्नि का धुआं वायुसेना के लिए बना बाधा, ऑपरेशन ‘अग्निपथ’ पर रूका

उत्तराखंड में वनाग्नि का धुआं वायुसेना के लिए बना बाधा, ऑपरेशन 'अग्निपथ' पर रूका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.