• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी! केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सबको होंगे दर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 21, 2024
in Uttarakhand
0
बाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी! केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सबको होंगे दर्शन
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में एक बार फिर से गर्भगृह दर्शन शुरू हो गए हैं। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में भक्तों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए फिलहाल वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे। जो भक्त चार्टर्ड से केदारनाथ पहुंचेंगे, वही वीआईपी गेट से अंदर जा सकते हैं। घोड़े-खच्चर, हेलीकॉप्टर, डंडी-कंडी और पैदल पहुंचने वाले भक्त लाइन में लगकर ही दर्शन करेंगे।

दरअसल, केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड 37 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि, अभी तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो कि एक नया कीर्तिमान बन गया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह के दर्शन बंद कर दिए गए थे, लेकिन तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद मंदिर के गर्भगृह के दर्शन खोल दिए गए हैं।

अब केदारनाथ धाम पहुंचने वाले सभी भक्त बाबा केदार के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, केदार धाम में अभी भी वीआईपी दर्शन बंद हैं। एक बार मंदिर समिति वीआईपी दर्शन खोलना चाहती थी, लेकिन केदारनाथ पंडा समाज के विरोध के कारण मंदिर समिति ने फिलहाल वीआईपी दर्शनों पर रोक लगाई है। सभी भक्तों को लाइन में लगकर ही बाबा केदार के दर्शन होंगे।

वहीं, दूसरी ओर रोजाना केदार धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। रविवार यानी 19 मई को जहां 34 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए तो वहीं सोमवार यानी 20 मई को यह आकंड़ा 37 हजार पार हो गया। अब कुछ दिनों बाद स्कूली छुट्टियां पड़ने वाली है, ऐसे में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है।

Previous Post

भीषण गर्मी से निकलेगा पसीना या मिलेगी राहत! पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Next Post

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय, श्रुत लेखक की भी ले सकेंगे मदद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय, श्रुत लेखक की भी ले सकेंगे मदद

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय, श्रुत लेखक की भी ले सकेंगे मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.