• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मंत्री-अफसर नहीं, केवल सीएम ही करेंगे विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण, ये है वजह

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 4, 2023
in Uttarakhand
0
मंत्री-अफसर नहीं, केवल सीएम ही करेंगे विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण, ये है वजह
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में अब मंत्री, सांसद या विधायक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आदेश जारी हुआ है। आदेश की जानकारी मुख्यमंत्री के सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों से कार्यक्रमों का ब्योरा मांगा गया है। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होंगे। प्रदेश में लोकार्पण और शिलान्यास करने का अधिकार मुख्यमंत्री को होगा। धामी सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों, सांसदों या विधायकों के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

‘माननीयों’ के शिलान्यास और लोकार्पण पर रोक 

आदर्श आचार संहिता लगने से पहले एक मंच से लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा हर जनपद में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े कार्यक्रमों को एकसाथ मिलाकर कराया जाना प्रस्तावित है। जनपद के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सचिव ने बताया कि दो तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी हुआ फरमान 

मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी होने के बाद मंत्रियों, विधायकों और सांसदों में मायूसी है। जनप्रतिनिधि सरकार के नए फरमान पर सार्वजनिक बोलने से बच रहे हैं। हालांकि चेहरे पर शिकन साफ देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सीधे जुड़ने से योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से हो सकेगा और निगरानी रखने में भी सुविधा होगी। शिलान्यास के बाद योजनाएं समय पर अक्सर पूरी नहीं होती हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का असर जल्द देखने को मिल सकता है। कई विभाग आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द से जल्द तैयार करने की कवायद में जुट गए हैं।

Previous Post

उत्तराखंड के राजकीय पुष्प की 3 प्रजातियों पर मंडरा रहा संकट, पढ़ें वजह

Next Post

Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री- “बाबर” को बेघर कर बढ़ाएंगे रघुवर का नाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री- “बाबर” को बेघर कर बढ़ाएंगे रघुवर का नाम

Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री- "बाबर" को बेघर कर बढ़ाएंगे रघुवर का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.