• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राजधानी दून के नए SSP अजय सिंह ने पदभार किया ग्रहण, बताईं प्राथमिकता

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 15, 2023
in Uttarakhand
0
राजधानी दून के नए SSP अजय सिंह ने पदभार किया ग्रहण, बताईं प्राथमिकता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने एसएसपी ऑफिस में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा की स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाना और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 2025 तक देवभूमि को ड्रग फ्री बनाना है। हर शनिवार थानों में चौपाल लगेगी। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पीड़ित केंद्रित पोलिसिंग पर होगी पुलिस की प्राथमिकता

इसके साथ ही पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित केंद्रित पोलिसिंग पर होगी। किसी भी पीड़ित को भटकने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा जिस थाना क्षेत्र में लोगों की सुनवाई नहीं होती उनका डाटा तैयार किया जाएगा। एक महीने में समीक्षा कर संबंधित थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस वक्त जिले में सबसे बड़ी समस्या जमीन संबंधी फर्जीवाड़े की है। जालसाजों के खिलाफ कड़ी करवाई और कठोर कानून मसलन गैंगस्टर एक्ट में करवाई कर उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं अजय 

अजय सिंह 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 2005 में प्रादेशिक पुलिस सेवा के जरिए पुलिस में बतौर डीएसपी सेवा शुरू की थी। 2018 में उनका प्रमोशन आईपीएस में हुआ और उन्हे 2014 बैच मिला। अजय सिंह देहरादून में एसपी सिटी भी रह चुके हैं। जबकि, इससे पहले सीओ सिटी देहरादून, सीओ डालनवाला समेत देहरादून के कई पुलिस सर्किल में रहे हैं।

हरिद्वार के एसपी देहात रहे अजय सिंह 

वह हरिद्वार के एसपी देहात भी रहे हैं। आईपीएस बनने के बाद उन्हें पहला जिला रुद्रप्रागा मिला था। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और इसके बाद 2020 में एसएसपी एसटीएफ बने थे। उनके कार्यकाल में  ही परीक्षा घपलों में कई बड़ी कार्रवाई हुई थी।

Tags: #SSP #AjaySingh #DrugFree #Uttarakhand #StreetCrime #GangasterAct #Devbhoomi #crime #policestation #chaupal #IPSOfficer #police
Previous Post

उत्तराखंड में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, आदेश जारी

Next Post

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य प्रणाली होगी मजबूत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य प्रणाली होगी मजबूत

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य प्रणाली होगी मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.