• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं ने उड़ाई पुलिस की नींद, एक हफ्ते में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 8, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं ने उड़ाई पुलिस की नींद, एक हफ्ते में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ठगों ने एक सप्ताह में ही चार व्यक्तियों से एक करोड़ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

बता दें कि कोटद्वार के अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती रिया शर्मा नाम की युवती से हुई थी। आठ अगस्त को युवती ने बताया कि वह फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है, जिसमें उसे काफी लाभ हुआ है। युवती ने बताया कि उसके चाचा फॉरेक्स ट्रेडिंग के एक्सपर्ट हैं और वह काफी सालों से यह काम कर रहे हैं।

लगाया 65 लाख का चूना

युवती ने अवधेश कुमार को भी इसमें निवेश करने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उसने अवधेश के मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया, जिसके माध्यम से उसका खाता खोला गया। 19 अगस्त से अवधेश ने विदेशी मुद्रा खरीदनी शुरू कर दी। जब उसने अपने खाते से विदेशी मुद्रा निकालनी चाही तो वह फ्रीज बताई गई। इस पर अवधेश ने युवती से बात की तो उसने बताया कि इसमें निवेश करके आपको काफी फायदा हुआ है। धनराशि निकालने के लिए 30 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। इसके बाद अवधेश ने पौने 23 लाख रुपये खाते में जमा किए। इसके बाद भी खाता फ्रीज ही रहा। जब उसने युवती से बात की तो उसने और धनराशि जमा करने की बात कही। करीब 65 लाख गंवाने के बाद अवधेश को ठगी का एहसास हुआ।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 40 लाख रुपये

अन्य मामले में ठगों ने हरिद्वार के व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठग लिए। हरिद्वार निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में काम कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपित ने उन्हें वाट्सएप पर मैसेज किया और टेलीग्राम से जोड़ दिया। इसके बाद गूगल मैप पर होटल के पांच स्टार रेटिंग करने का काम सौंपा। इसके बाद ठगों ने टास्क दिया कि यदि वह ऑनलाइन निवेश करते हैं तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इस तरह ठगों ने उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए।

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 34 लाख रुपये ठगे

शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी रायपुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वाट्सएप पर संपर्क कर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़कर कुछ टास्क दिए। इसके बाद विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के नाम पर उनसे 34 लाख रुपये ठग लिए।

टास्क देकर व्यक्ति से ठग लिए 20 लाख रुपये

साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति को अधिक कमाई का झांसा देकर निवेश करने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए। सहस्रधारा रोड निवासी मनीश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कंपनी के प्रचार के बदले 205 रुपये प्रतिदिन कमाने का झांसा दिया। 13 अक्टूबर को ठगों ने उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा। इसके बाद उन्हें वीआईपी टास्क बताकर उनसे 94 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग टास्क बताकर उनसे 20 लाख रुपये ठग लिए।

Previous Post

Uttarakahnd Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां बारिश और बर्फबारी के आसार

Next Post

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में किया आमंत्रित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में किया आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.