• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जनता पर भारी विभाग की लापरवाही

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 13, 2023
in Uttarakhand
0
जनता पर भारी विभाग की लापरवाही
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी। उत्तराखंड में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही पहाड़ों में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन की लापरवाही लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है।

दरअसल, हल्द्वानी की जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है। हल्द्वानी के दमुआढ़ूंगा इलाके में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए 6 इंच की पेयजल लाइन डाली जानी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग 6 इंच के पाइप के जगह केवल 4 इंच की पाइप लाइन डालकर खानापूर्ति कर रहा है। विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

उधर, ग्रामीणों के विरोध के बाद कुछ दिन पहले पेयजल संस्थान ने एक किलोमीटर तक के 6 इंची पाइप लाइन डाली लेकिन उसके बाद फिर 4 इंच की पाइप लाइन डाली जा रही है, जो वहां के पेयजल सप्लाई के लिए पर्याप्त नहीं है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने ठेकेदार पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल लाइन डालने को लेकर पूरी सड़क खोदी गई है। पूरी सड़क तालाब बनते जा रही है, जिससे रोज दुर्घटनाएं हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी जल संस्थान के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

 

उधर इस मामले पर पेयजल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में पेयजल की कोई समस्या आने वाली नहीं है और पेयजल लाइन डालने का काम बराबर किया जा रहा है। पेयजल लाइन डालने के काम में लापरवाही को लेकर के जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का कहना है कि कुछ दिन पहले रोड पर आवाजाही बंद कर पेयजल लाइन डालने का काम शुरू किया गया था, लिहाजा अब दुबारा सड़क को खोदकर अगले 2 से 3 दिनों में सड़क पर आवाजाही बंद की जाएगी जिसके बाद सड़क के दूसरी ओर पेयजल लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

 

Previous Post

धामी कैबिनेट की बैठक आज, आंदोनकारियों के आरक्षण के साथ ही आ सकते हैं ये प्रस्ताव

Next Post

धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, पढ़िए

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, पढ़िए

धामी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, पढ़िए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.