• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी’ पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 11, 2025
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता – मुख्यमंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।
मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हाॅकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।

*खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएं*
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।

Previous Post

राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ का गोपेश्वर में हुआ भव्य स्वागत ,पांडवाज ग्रुप के बैंड ने मचाया धमाल थिरके युवा

Next Post

दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन रविवार को

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन किया जायेगा- मुख्यमंत्री  दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन रविवार को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.