• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

लोकसभा चुनाव से पहले होंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव! पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 2, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव से पहले होंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव! पढ़ें
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। निगम स्तर पर कुल 671 बूथों में मतदाता सूची अपडेट कर दो फरवरी तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि, अब भी लोकसभा चुनाव से पूर्व निकाय चुनाव हो पाने की उम्मीद कम है, लेकिन चुनाव तैयारियों को लेकर कवायद शुरू होने से राजनीतिक दलों में जरूर हलचल होने लगी है।

दो दिसंबर को पूरा हो रहा है कार्यकाल

देहरादून नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल भी अन्य निकायों की भांति आगामी दो दिसंबर को पूर्ण हो रहा है। महज एक माह का समय शेष है और अभी तक चुनाव को लेकर कोई तैयारी नहीं हो सकी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने एक अपील की सुनवाई में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार से सवाल पूछा। जिसके बाद तंत्र कुछ हरकत में आया है।

निकाय चुनाव कराए जाने की है संभावना

राजनीतिक दल भी अभी तक यह मान बैठे थे कि नगर निगम के चुनाव अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद ही होंगे। लेकिन, मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने से फरवरी या मार्च में निकाय चुनाव कराए जाने की संभावना बन गई है। प्रशासन की ओर से मतदाता सूची से लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दयाल सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नगर निगम तैयारियों में जुटा

नगर निगम के अधिकारी सभी 100 वार्डों में बूथों की संख्या का आंकड़ा और वहां की आबादी का आकलन करने में जुट गए हैं। जिसके तहत देहरादून नगर निगम क्षेत्र में 671 बूथ की लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें वार्डों में पांच से लेकर 14 तक बूथ हैं। शहर में सबसे बड़े वार्ड बंजारावाला में ही सर्वाधिक 14 बूथ हैं। अब नगर निगम की ओर से प्रत्येक बूथ के लिए एक कर्मचारी नियुक्त करने के लिए 671 कर्मचारियों की आवश्यकता बताई गई है। इसमें निगम के 100 सुपरवाईजरों को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्रगणकों को तहसील के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा

अलग होती है निकाय की मतदाता सूची

निकाय चुनाव की मतदाता सूची विधानसभा और लोकसभा चुनाव से भिन्न होती है। ऐसे में निकाय के लिए हर बार ही अलग से सूची तैयार करनी पड़ती है। इसमें किरायेदार भी शामिल होते हैं, जबकि अन्य चुनावों में केवल किरायेदार को उस क्षेत्र में मतदान का अधिकार नहीं होता। वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव के दौरान निगम की मतदाता सूची में करीब सवा छह लाख मतदाता थे। वहीं बीते पांच वर्ष में निगम क्षेत्र में कम से कम 70 हजार से एक लाख तक आबादी में इजाफा होने की संभावना है।

Previous Post

बदरी-केदार वीवीआईपी की पहली पसंद, 50 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन

Next Post

सीएम धामी के अहमदाबाद रोड शो में हुए 20 करोड़ के साइन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
सीएम धामी के अहमदाबाद रोड शो में हुए 20 करोड़ के साइन

सीएम धामी के अहमदाबाद रोड शो में हुए 20 करोड़ के साइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.