• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

महाराष्ट्र में चुनाव के बीच बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 13, 2024
in Uttarakhand
0
महाराष्ट्र में चुनाव के बीच बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान यहां घूम रहे लोग सीएम धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की। दरअसल,   मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान लोगों का उत्साह देख सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

बता दें, रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। लेकिन पूरे देश ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।सीएम धामी ने कहा  , इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। तीन तलाक खत्म करने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्रवाई, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून के साथ महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

Previous Post

CBSE Board Result 2024: रिजल्ट जारी, 99.2 परसेंटेज लाकर अनुष्का प्रीतम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, किया टॉप

Next Post

चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, क्षमता से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने दोपहर बाद जाने वाले यात्रियों को रास्ते में रोका

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, क्षमता से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने दोपहर बाद जाने वाले यात्रियों को रास्ते में रोका

चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, क्षमता से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने दोपहर बाद जाने वाले यात्रियों को रास्ते में रोका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.