• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण आज, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भोपाल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 13, 2023
in Uttarakhand, देश, राजनीति
0
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण आज, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भोपाल
0
SHARES
78
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज नई सरकार की ताजपोशी है। मध्यप्रदेश में मोहन यादव सुबह 11.30 बजे तो छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं। वहीं,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल पहुंचे हैं।

शपथग्रहण में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी 

मोहन यादव के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भोपाल पहुंच गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भोपाल पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भोपाल पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोपाल पहुंच गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी उमा भारती

उमा भारती शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण आया है। आप सबको विदित ही है कि मुझे पीठ में स्लिप डिस्क होने के कारण उठने बैठने की अत्यधिक सावधानी रखने का चिकित्सकों का निर्देश है। इसलिए मैं इस समारोह में अनुपस्थित रहने के लिए मजबूर हूं, लेकिन नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शुभकामनाएं।’

शिवराज बोले मित्रों अब विदा
मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पौधरोपण किया, जैसा की वे पिछले कई सालों से करते आए हैं। यहां उन्होंने कहा, नए मुख्यमंत्री जी को बधाई। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत है। आज प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है, अब मित्रों अब विदा जस की तस धर दीनी चदरिया।

शपथग्रहण से पहले विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह के पहले विष्णुदेव साय ने अपनी मां जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया. पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचकर उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक मां ने उन्हें गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

Previous Post

सीएम धामी ने किया स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा का शुभारम्भ

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री धामी से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी से एक्टर अनुपम खेर ने की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.