• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, दरक रहे पहाड़, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 15, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, दरक रहे पहाड़, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मलबा आने से रास्ते बंद हैं। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज चमोली जिले में पागल नाला पर भूस्खलन हुआ है। इससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। उधर उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से यातायात रुक गया है। पिथौरागढ़ में भी भूस्खलन से धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद है।

बदरीनाथ हाईवे बाधित

इन दिनों चमोली में हो रही लगातार बारिश से अभी भी 17 मोटरमार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे बार-बार जगह-जगह मलबा आने से  बाधित हो रहा है। आज भी चमोली में बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे 07 पागलनाला और बेलाकूची में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा आने से बाधित हो गया है। इसको खोले जाने का कार्य जारी है। फिलहाल बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।  जुमा मोटरपुल के स्थान पर वैकल्पिक आवाजाही के लिए पैदल पुल का निर्माण किया जा चुका है। बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास हल्की बारिश होने से हाईवे बाधित हो जा रहा है। जिसको देखते हुए एनएचआईडीसीएल के द्वारा हाईवे के दोनों ओर मशीनें लगाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ धाम की सुगम यात्रा में (टंगड़ी) पागल नाला बीते कई वर्षों से तीर्थयात्रियों के लिए राह का रोड़ा बना हुआ है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम की तरफ इन दिनों ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत किए जा रहे हिल कटिंग के कार्य से भी लैंडस्लाइड का अधिक ख़तरा बना हुआ है। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने संबंधित अधिकारियों को सड़कें बंद होने पर तत्काल खुलवाने के निर्देश दिये हैं।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा

उधर उत्तरकाशी जिले में भी भूस्खलन हुआ है। इससे यमुनोत्री की तीर्थयात्रा बाधित हुई है। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 123 ब्लॉक हो गया है। चामी के पास मलबा आने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। यहां भी संबंधित विभाग मार्ग खोलकर यात्रा को सुचारू करने के प्रयास में लगे हैं। उम्मीद है कि आज मार्ग साफ करने में सफलता मिल जाएगी।

पिथौरागढ़ में भी भूस्खलन

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग जगह-जगह भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आया है। इस कारण ये मार्ग बंद हैं। धारचूला के तहसीलदार अरुण कुमार ने कहा, “सड़क 5-6 स्थानों पर बंद है. रास्ता खोलने के लिए पटवारी दिनेश जोशी को टीम के साथ भेजा गया है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।”

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide
Previous Post

Sawan 2023: सावन की शिवरात्रि आज, भोर से भगवान शिव को जलाभिषेक करने को उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

Next Post

Weather Update: अभी और सताएगी बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Weather Update: अभी और सताएगी बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: अभी और सताएगी बारिश, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.