• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का अलर्ट जारी, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत 239 सड़कें बंद 

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 19, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand में बारिश से मुसीबत बढ़ी, Gangotri Highway का 10 मीटर हिस्सा धंसा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मॉनसून के तेवर तल्ख हैं। फिलहाल आफत की बारिश से प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। क्योंकि अगले दो दिन बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई।

भारी बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क और राजमार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत 239 सड़कें बंद 
सुबह बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड रानाचट्टी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलवा आने से बंद है। टीमें हाईवे खोलने में जुटी हैं। इसके अलावा भारी बारिश के कारण विभिन्न पर्वतीय जिलों में जगह-जगह भूस्खलन और स्लिप आने से 239 सड़कें बंद हैं। दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी जगह-जगह बंद हुए, लेकिन देर शाम तक मार्गों को सुचारू कर दिया गया था। सड़कों को खोलने के काम मेें 216 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सड़कों को खोलने के काम में बाधा आ रही है।

अब तक 2282 सड़कें हुईं बंद

प्रदेश में 15 जून से अभी तक कुल 2282 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इनमें से 2043 को खोल दिया गया है। जबकि 29 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, इनमें से कुछ पुलों को आवागमन के लिए फौरी तौर पर बंद कर दिया गया है। लोनिवि के आकलन के अनुसार पुलों और सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए 16738.29 लाख रुपये के बजट की जरूरत होगी।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide
Previous Post

यहां हुआ दर्दनात हादसा, जिंदा जल गए 4 लोग

Next Post

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक महिला की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक महिला की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक महिला की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.