• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

आय से अधिक 10 गुना संपत्ति बढ़ने के मामले में घिरे मेयर गामा, कांग्रेस ने उठाए सवाल, की इस्तीफे की मांग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 28, 2023
in Uttarakhand
0
आय से अधिक 10 गुना संपत्ति बढ़ने के मामले में घिरे मेयर गामा, कांग्रेस ने उठाए सवाल, की इस्तीफे की मांग
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, एक आरटीआई के माध्यम से खुलासा हुआ है कि देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति 5 सालों में आय से अधिक 10 गुना बढ़ी है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि मेयर बनने के बाद 11 संपत्तियां खरीदी गई जिसका बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपए है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरीके से लिप्त हो चुकी है। भाजपा के मेयर की संपत्ति 5 सालों में 10 गुना बढ़ी है साथ ही मेयर बनने के बाद 11 संपत्ति खरीदी गई है जिसका बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपए से अधिक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पूरे मामले में पहले तो देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा को इस्तीफा देकर जांच में सहयोग देना चाहिए साथ ही सरकार को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?आय से अधिक 10 गुना संपत्ति बढ़ने के मामले में घिरे मेयर गामा

 

आरटीआई एक्टिविस्ट और एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा पर अपने पद का दुरूपयोग कर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि मेयर गामा ने अपने लोकसेवक पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनके अनुसार मेयर बनने के बाद गामा ने 5 करोड़ 32 लाख रुपये में 11 संपत्तियां खरीदी हैं। इसका बाजार मूल्य 20 करोड़ से भी अधिक है। उन्होंने मेयर गामा की शिकायत विजिलेंस को की है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।

 

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के मुताबिक 2018 में हुए चुनाव के समय सुनील उनियाल गामा ने लगभग सवा दो करोड़ की चल-अचल संपत्ति की घोषणा का शपथ पत्र दाखिल किया था। इसमें उनके पास छरबा विकास नगर में 12600 वर्ग और 4500 वर्ग गज का प्लाट, बंजारवाला में 260 वर्ग गज का प्लाट, कालागांव और डोभालवाला में 200-200 वर्ग गज का प्लाट और डोभालवाला में ही 333 वर्ग गज का प्लाट बताया। इसका मूल्य उन्होंने लगभग सवा दो करोड़ बताया।

 

एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के अनुसार मेयर बनने के बाद उन्होंने अपने, अपनी पत्नी शोभा उनियाल, पुत्र शाश्वत के नाम से 11 विभिन्न संपत्तियां खरीदीं। राजस्व रिकार्ड में जिसकी कीमत 5 करोड़ 32 लाख 20 हजार है। एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के मुताबिक इस संपत्ति का बाजार मूल्य 20 करोड़ से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक ने आय से कहीं अधिक संपत्ति खरीदी हैं जो कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत संपूर्ण दस्तावेजों के साथ विजिलेंस को कर दी है। उन्होंने कहा कि मेयर गामा ने एक संपत्ति चुनाव लड़ने से पहले खरीद ली थी, लेकिन उसका उल्लेख चुनावी शपथपत्र में नहीं किया। यह चुनाव अधिनियम के खिलाफ है। चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की जा रही है।

 

Previous Post

सोमेश्वर-अल्मोड़ा हाईवे पर 150 मीटर नीचे कोसी नदी में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

Next Post

अतीक अहमद के आतंक का अंत, उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्रकैद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
अतीक अहमद के आतंक का अंत, उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्रकैद

अतीक अहमद के आतंक का अंत, उमेश पाल किडनैपिंग केस में उम्रकैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.