• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून पहुंचे ‘आदिपुरुष’ के राइटर मनोज मुंतशिर, सीएम धामी से की मुलाकात

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 12, 2023
in Uttarakhand, देश
0
देहरादून पहुंचे ‘आदिपुरुष’ के राइटर मनोज मुंतशिर, सीएम धामी से की मुलाकात
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। देहरादून सचिवालय में आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात हुई। दोनों के बीच 16 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा हुई। सीएम धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखा जा रहा है। लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की काफी तारीफ की जा रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म की तगड़ी ब्राडिंग भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर ने सीएम धामी से मुलाकात की
सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान दोनों के बीच फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज सचिवालय में प्रसिद्ध गीतकार श्री @manojmuntashir जी ने भेंट कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विषय में चर्चा की। फिल्म के निर्माता-निर्देशक समेत पूरी टीम को आदिपुरुष की सफलता हेतु अनंत शुभकामनाएं’।

आज सचिवालय में प्रसिद्ध गीतकार श्री @manojmuntashir जी ने भेंट कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित आगामी फ़िल्म “आदिपुरुष” के विषय में चर्चा की। फ़िल्म के निर्माता- निर्देशक समेत पूरी टीम को आदिपुरुष की सफलता हेतु अनंत शुभकामनाएं। pic.twitter.com/MpVda05UU8

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 12, 2023

गौरतलब है कि मनोज मुंतशिर गीतकार के साथ ही कवि, संवाद लेकर और पटकथा लेखक भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गीत लिखे हैं। जैसे अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का ‘तेरी मिट्टी’, सिद्धार्थ महोत्रा और श्रद्धा कपुर की फिल्म ‘विलन’ का ‘तेरी गलियां’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ का ‘तेरे संग यारा’, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ‘कौन तुझे याद करेगा’, फिल्म ‘जिनियस’ का ‘दिल मेरी ना सुने’ जैसे सैकड़ों शानदार गीत लिखे हैं।

Previous Post

Chardham Yatra 2023: क्षमता से अधिक पहुंच रही थी श्रद्धालुओं की भीड़, रजिस्ट्रेशन पर रोक

Next Post

तय समय पर ही होंगे निकाय चुनाव- सीएम धामी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
तय समय पर ही होंगे निकाय चुनाव- सीएम धामी

तय समय पर ही होंगे निकाय चुनाव- सीएम धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.