• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड के इस गांव में भगवान श्री कृष्ण लेंगे अवतार!

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2024
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड के इस गांव में भगवान श्री कृष्ण लेंगे अवतार!
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड जो कि एक पहाड़ी राज्य है, न केवल हिल स्टेशनों के लिए जान जाता है, बल्कि अपने अनोखे, लुभावने और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध गांवों की वजह से भी प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक गांव है भूट गांव, जो देखने में बेहद समान्य है। उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक में पड़ने वाला ये गांव दूसरे गांवों से कुछ अलग तो नहीं है, लेकिन हाल ही में इस गांव के लोगों ने लगभग चालिस सालों से चली आ रही अपनी एक मांग को केंद्र सरकार से मनवाने में जीत हासिल की है। सालों से ये गांव चाहता था कि भूट गांव का नाम बदलकर द्वारिकापुरी कर दिया जाए और हाल ही में ऐसा हो भी गया है। लेकिन ऐसा इस गांव के लोग क्यों चाहते थे? इसके पीछे है सालों से इस गांव में हो रही भविष्यवाणियां। जी हां सालों पहले इस गांव के एक व्यक्ति पर देवता अवतरित होता है  और वो ये कहता है कि यहां पर श्री कृष्ण की द्वारिका पुरी स्थापित होगी और भगवान श्री कृषण खुद यहां पर अवतार लेंगे।

सालों पहले हुई इस भविष्यवाणी में ये कहा गया था इस गांव का नाम बदलकर द्वारिकापुरी रखा जाए। ऐसा देवता ने गांव के लोगों को आदेश दिया था। इसके साथ ही जहां इस समय गांव है वहीं पर 100 मीटर के दायरे में भगवान का मंदिर स्थापित होगा। इसके अलावा भविष्यवाणी में देवता ने उस स्थान को भी इंगित किया जहां गांव द्वारिकापुरी बनने के बाद गांव विस्थापित होगा और ये स्थान गांव के नजदीक ही है।

आपको बता दें कि सन् 80 से लगातार इस गांव के लोग अपने गांव का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्रियों से गुहार लगाते रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी इन लोगों ने गुहार लगाई थी। लेकिन उनकी मांग पूरी ना हो सकी ।

पीढियों से ये लोग इस भविष्यवाणी पर विशवास करते आ रहे हैं। तो सवाल उठता है आखिर क्यों। आखिर क्यों श्री कृष्ण के साकार रुप में अवतार लेने कि इस बात पर यहां के गांव वालों को इतना भरोसा है। दरअसल गांव वालों का कहना कि ये एक मात्र भविष्यवाणी नहीं है जो कि सच हुई है। इससे पहले कई ऐसी भविष्यवाणियां भी है जो उन्होंने सच होते हुए देखी हैं।

इसके अलावा भी एक बेहद रोचक घटना गांव के लोग बताते हैं कि पास के एक गांव के एक व्यक्ति अनिल रमौला पर एक दिन देवता अवतरित होते हैं  और ये देवता थे श्री कृष्ण के भाई बलराम जिन्हे यहां भद्रास देवता कहा जाता है। उन्होंने स्नान करने की इच्छा जाहिर कि और एक स्थान की तरफ इशारा किया। इस स्थान पर एक पानी की धारा हुआ करती थी जो 13 साल पहले सूख चुकी थी। लेकिन अनिल वहां पहुंचे वहां पूजा अर्चनी शुरु हुई और वहां पानी की धारा निकल आई। जहां पर देवता ने स्नान किया। इस बारे में अनिल से बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि देवता द्वारा किए गए वार्तालाप को सबके सामने कहने में उन्हें नियमों का उल्लंघन प्रतीत हुआ। लेकिन गांव के युवाओं ने खुद बताया कि किस तरह से 13 साल बाद यहां से धारा फूटी।

Previous Post

हल्द्वानी में ED का सुबह-सुबह एक्शन: 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अफसर, यहां मारा छापा

Next Post

इस बार चारधाम यात्रा रुट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे यह इंतजाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
इस बार चारधाम यात्रा रुट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे यह इंतजाम

इस बार चारधाम यात्रा रुट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे यह इंतजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.