• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Baba Kedar: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं देंगे दर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 18, 2023
in Uttarakhand
0
Baba Kedar: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं देंगे दर्शन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भगवान केदारनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की भोगमूर्तियों को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। इस पावन दृश्य के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

केदारनाथ की  डोली का किया भव्य स्वागत

शुक्रवार सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। भैंसारी गांव होते हुए होते हुए डोली सुबह 11 बजे विद्यापीठ पहुंची। जहां पर राजकीय महाविद्यालय व आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डोली का स्वागत किया। यहां से डोली जैयवीरी पहुंची, जहां पर अरुण महाराज एवं चुन्नी गांव के ग्रामीणों ने भगवान केदारनाथ का स्वागत किया। ग्रामीणों ने अपने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य भी लगाया। यहां से देवदर्शनी होते हुए बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली दोपहर 12.15 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली की अगवानी करते हुए पुष्प व अक्षत से बाबा केदार का स्वागत कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मनौती मांगी। इस मौके पर पूरा ऊखीमठ क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

पंचकेदार गद्दीस्थल में विराजमान हुए भगवान केदार

चल उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद पुजारी शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारी। इसके बाद डोली को परंपरानुसार पंचकेदार गद्दीस्थल में विराजमान किया गया। जहां पर रावल भीमाशंकर लिंग ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए स्वर्ण मुकुट धारण किया। साथ ही केदारनाथ में पुजारी रहे शिव लिंग ने रावल को भोगमूर्ति व नागताला सौंपा। मंदिर के वेदपाठियों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान केदारनाथ की भोगमूर्तियों को छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया। इस मौके पर रविग्राम के पंथेर पुजारी ने केदारनाथ से लाया गया उदक जल और भस्म को भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित की।

रावल भीमाशंकर लिंग ने धारण किया स्वर्ण मुकुट
परंपरानुसार शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए बाबा केदार की डोली के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होने के बाद भोगमूर्ति के सिर पर विराजमान स्वर्ण मुकुट को उतार दिया गया। विधि-विधान के साथ इस स्वर्ण मुकुट को केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने धारण किया। अब शीतकाल के छह माह तक बोलंदा केदार के रूप में रावल अपने गृह क्षेत्र कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर केदारनाथ की महिमा का प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शनों लिए आमंत्रित करेंगे।

सेना के जवानों के साथ पुलिस को किया सम्मानित
भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर ओंकारेश्वर मंदिर में पंचगाईं हक-हकूकधारी समिति ने केदार महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन के लिए तहसीलदार दीवान सिंह राणा को सम्मानित किया गया। साथ ही यात्रा में डोली को धाम ले जाने व वापस शीतकालीन गद्दी स्थल लाने में सहयोग करने वाले हक-हकूकधारियों, सेना के जवानों, पुलिस और महिला मंगल दल व भजन कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया।

Previous Post

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट

Next Post

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से 40 जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद जारी, दरकती चट्टान बन रही रुकावट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से 40 जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद जारी, दरकती चट्टान बन रही रुकावट

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से 40 जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद जारी, दरकती चट्टान बन रही रुकावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.