• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर, बदरीनाथ हाईवे बार-बार हो रहा बाधित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 2, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में बारिश का कहर, बदरीनाथ हाईवे बार-बार हो रहा बाधित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। पहाड़ी  रास्‍तों पर मलबा आ रहा है, जिससे चारधाम यात्रा बार-बार बाधित हो रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल बदरीनाथ हाईवे का है। यहां बारिश से बार बार रास्ता बंद हो रहा है।

बारिश से उफान पर आया लामबगड में नाला

बीते रोज से चमोली में बारिश जारी है। हाईवे पर कंचनगंगा में मलबा आया है। उधर,  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड में नाला उफान पर आ गया था जिसके चलते बदरीनाथ धाम जा रही एक बुलेरो नाले में फंस गई। गोविंदघाट के थाना प्रभारी एसआई. एस जुयाल ने बताया वाहन में सवार श्रदालुओं को थाने में रुकवाया गया है। यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोका गया है।

पांच घंटे बाधित रहा हाईवे
छिनका में बदरीनाथ हाईवे शनिवार को करीब पांच घंटे तक बाधित रहा। यहां सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह दस बजे हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। यहां अब भी पहाड़ी पर पत्थर और मलबा अटका हुआ है, जिससे यहां खतरा टला नहीं है।

यमुनोत्री हाईवे 10 जुलाई तक रोजाना 12 घंटे बंद रहेगा
उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भूधंसाव के कारण जोखिम भरा हो गया है। मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन तो हो रहा है, लेकिन कभी भी मार्ग भूधंसाव की जद में आकर पूरी तरह से बाधित हो सकता है। इसलिए मार्ग की मरम्मत करने के लिए एनएचआइडीसीएल में मार्ग पर निश्चित अवधि के लिए यातायात बंद रखने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है।

चार से 10 जुलाई के बीच रहेगा बंद
अपर जिला अधिकारी तीरथ पाल सिंह ने इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी है। अपर जिलाधिकारी तीरथ पाल सिंह ने कहा कि चार से 10 जुलाई के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे और रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक मार्ग पर पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा, जबकि शाम 4 से लेकर रात 10 बजे तक और सुबह 4 से लेकर 10 बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारु रहेगा।

Previous Post

रिश्ते तार-तार : कलयुगी भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

Next Post

Uttarkashi में मानसून का प्रकोप, मस्ताड़ी गांव के घरों में पानी का रिसाव बढ़ा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Uttarkashi में मानसून का प्रकोप, मस्ताड़ी गांव के घरों में पानी का रिसाव बढ़ा

Uttarkashi में मानसून का प्रकोप, मस्ताड़ी गांव के घरों में पानी का रिसाव बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.