• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 9, 2023
in Uttarakhand, देश
0
UKGIS 2023: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे  समिट का समापन, सीएम धामी के लिए कही ये बड़ी बात
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। आज दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज दूसरा और अंतिम दिन है।  समापन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद हैं।

समारोह का समापन नहीं शुभारंभ- अमित शाह 

वैश्विक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे, जिनका सीएम ने स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री मंच पर पहुंचे और बाबा केदार और बदरीनाथ को प्रणाम कर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी है। और मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी।

नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी। मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की है।

उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा : शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छोटे राज्यों की समृद्धि के लिए प्रयास किए और अब हम सबको मिलकर उन्हें आगे बढ़ाना है। कहा कि उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा है। जो तस्वीर हमारे सामने इस वक्त के उत्तराखंड की है वह यही बता रही है।

शाह ने सीएम धामी को दिया सिलक्यारा ऑपरेशन की सफलता का श्रेय
गृहमंत्री अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41 जानें बचाने का श्रेय सीएम धामी को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार भले ही हम मामले की मॉनिटिरिंग कर रहे थे, लेकिन असल में इसका श्रेय सीएम धामी को जाता है। पूरे देश की नजर इस मामले पर थी। और धामी सरकार ने जिस तरह से इस मामले का हल निकाला वह सभी ने देखा।

आज अमित शाह करेंगे इन्वेस्टर्स समिट का समापन

आपको बता दें कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अभी तक 3 लाख करोड़ से ज्यादा के ओएमयू पर साइन किया गया है। इसके लिए उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में दुनियाभर से कई इन्वेस्टर और डेलीगेट्स ने इसमें हिस्सा लिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस इन्वेस्टर समिट के जरिए उत्तराखंड को निवेश की एक नई डेस्टिनेशन के तौर पर दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है। आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होना है। फिलहाल इन्वेस्टर समिट में 5000 से अधिक निवेदक प्रतिनिधि व विभिन्न देशों के राजदूत शिरकत कर रहे हैं। वहीं 44 हजार करोड़ से अधिक  परियोजनाओं की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

 

 

 

Previous Post

सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Next Post

देहरादून रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड का ‘पायलट’ अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
देहरादून रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड का ‘पायलट’ अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली

देहरादून रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड का 'पायलट' अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.