• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

KEDARNATH YATRA: पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों से मारपीट, पांच घोड़ा-खच्चर संचालक गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 14, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
KEDARNATH YATRA: पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों से मारपीट, पांच घोड़ा-खच्चर संचालक गिरफ्तार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में चारधाम यात्रा जोरों पर है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं चारधाम में उमड़ रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा उत्साह केदारनाथ यात्रा को लेकर है। हर रोज तीर्थयात्रियों की संख्या नए आयाम स्थापित कर रही है। इसके अलावा केदारनाथ धाम से आए दिन कई वीडियो भी वायरल हो रही है। ऐसे  ही केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों ने यात्री से मारपीट की। यह घटना बीती 10 जून की है। इसके बाद 12 जून को पीड़ित ने पुलिस को शिकायत जिसपर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच घोड़ा-खच्चर संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आई श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दर्ज कराई कि वो 10 जून को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकली थीं। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी, परन्तु किसी ने कोई मदद नहीं की। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पर अन्य घोड़ों को बुरी तरह मार रहा था। जब उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हो? इस बात पर घोड़ा संचालकों की भीड़ वहां पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी करने लगे। साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गई।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-14-at-2.52.27-PM.mp4

पीड़िता ने वहां से वापस आते समय 12 जून को अपनी शिकायत कोतवाली सोनप्रयाग पर दी। इस मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई
1. अंकित सिंह पुत्र स्व0 प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
2. सन्तोष कुमार पुत्र रघुवीर लाल, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
3. रोहित कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
4. गौतम पुत्र आनन्द लाल निवासी ग्राम जाखन भरदार, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
इनके अतिरिक्त एक नाबालिग भी है, जिसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई अलग से की गयी है। पुलिस द्वारा इनके घोड़े संचालन हेतु जारी किए गए लाइसेंस निरस्तीकरण विषयक अनुरोध भी संबंधित विभाग से किया गया है।

Previous Post

संदिग्ध हालात में जवान की मौत, 2 दिन पहले ही छुट्टियों पर आया था घर

Next Post

पुरोला में तनाव बरकरार, ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
पुरोला में तनाव बरकरार, ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात

पुरोला में तनाव बरकरार, 'लॉकडाउन' जैसे हालात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.