• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मानसून से ठीक पहले आपदा विभाग आपदाओं से घिर गया

admin by admin
June 20, 2024
in Uttarakhand
0
मानसून से ठीक पहले आपदा विभाग आपदाओं से घिर गया
0
SHARES
91
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मानसून से ठीक पहले आपदा विभाग आपदाओं से घिर गया है। ये विभाग खुद मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं। और जिस आपदा ने सीएम के इस विभाग को घेरा हुआ है, वो है “इस्तीफे”। आपदा विभाग में लगातार होते इस्तीफों ने इस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही आने वाले मानसून सीजन में आपदा विभाग अपने काम को कैसे अंजाम दे पाएगा, इस पर भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी मानसून सीजन में किसी भी आपदा से निपटने के लिए बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में विभागीय सचिव रंजीत सिन्हा, विभाग की जिन तैयारियों का खाका सीएम के सामने रख रहे होंगे, बिना स्टाफ के उन्हें वो पूरा कैसे करेंगे, उम्मीद है कि इसका ब्यौरा भी उनके पास होगा।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधीकरण, आपदा विभाग का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है। इस प्राधीकरण से अब तक 15 लोग इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें प्राधिकरण एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पियूष रौतेला भी शामिल हैं जो कि पिछले 20 सालों से यहाँ काम कर रहे थे। इसके अलावा भूपेंद्र भैंसोड़ा जो कि मैनेजर ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे और पिछले 15 सालों से ज्यादा इस प्राधिकरण में अपनी सेवाएं दे रहे थे ,इस्तीफा दे चुके हैं। मेजर राहुल जुगरान जो कि जूनियर एक्जिक्यूटिव थे और आपदा प्रबंधन केंद्र संभाल रहे थे , समय नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं, वो 15 साल से प्राधिकरण में कार्यरत थे । गिरीश जोशी जो कि डी आर एम एक्सपर्ट के रूप में 15 सालों से काम कर रहे थे, इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा कई एक्सपर्ट अपने अपने मूल विभाग में वापस जा चुके हैं। वहीं जिलों में भी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बड़ी संख्या में विभाग से इस्तीफा दे रहे हैं।
इन इस्तीफों के पीछे विभाग की नीतियाँ और अनैतिक दबाव बताया जा रहा है। विभाग छोड़ कर गए इन लोगों का कहना है कि किसी तरह का इंक्रीमेंट लंबे समय से विभाग की तरफ से नहीं दिया गया है। इसके अलावा आरोप ये भी लग रहे हैं कि महकमें के बड़े हाकिम की कार्यप्रणाली और अनैतिक काम करने के दबाव बनाए जाने के कारण भी विभाग में इस्तीफा हो रहे हैं।
किसी भी संस्थान के लिए एक अनुभवी वर्क फोर्स उसके लिए जमा पूँजी से कम नहीं होती । और आपदा विभाग ने मानसून सीजन से ठीक पहले अपनी इस पूँजी को गँवा चुकी है ।
Previous Post

डीएलएड कर शिक्षक भर्ती में शामिल होने की होगी जांच, आवेदन भी होंगे रद्द; पढ़ें

Next Post

मुख्यमंत्री के विभाग में ये क्या हो रहा है?

admin

admin

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री के विभाग में ये क्या हो रहा है?

मुख्यमंत्री के विभाग में ये क्या हो रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.