• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हेमकुंड साहिब में जून की बर्फबारी: 6 इंच नई बर्फ से ढका तीर्थ स्थल,1 जून को 2195 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 1, 2025
in Uttarakhand
0
हेमकुंड साहिब में जून की बर्फबारी: 6 इंच नई बर्फ से ढका तीर्थ स्थल,1 जून को  2195 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जहां एक ओर उत्तर भारत के तराई क्षेत्रों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में 1 जून को दोपहर बाद हल्की बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।

बता दें कि इस बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब में करीब 6 इंच तक नई बर्फ जम चुकी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फ से ढके इस पवित्र स्थल पर आज 2195 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेका।

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे, और तब से अब तक 17,500 से अधिक सिख तीर्थयात्री यहां दर्शन कर चुके हैं। लगातार बदलते मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम इसी तरह बदला-बदला रह सकता है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे गर्म कपड़े साथ रखें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Previous Post

ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय तीन बच्चियां तेज बहाव में बहीं, हादसे में दो की मौत

Next Post

पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?  सीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के क्रम में सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत

पत्रकारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.