• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जोशीमठ आपदा प्रभावित अभी तक अधर में! 3 मई को होगा राहत पैकेज पर बड़ा फैसला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 1, 2023
in Uttarakhand
0
जोशीमठ आपदा प्रभावित अभी तक अधर में! 3 मई को होगा राहत पैकेज पर बड़ा फैसला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। जोशीमठ में आई दैवीय आपदा के बाद अबतक आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। वहीं  खबर आ रही है कि जल्द ही प्रभावित लोगों को राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तीन मई को नई दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई गई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए।

आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आपदा प्रभावित जोशीमठ में करीब 350 से अधिक प्रभावित परिवारों को स्थायी तौर पर विस्थापित करना पड़ सकता है, जबकि कुछ हिस्सों में पुन: परिवारों को बसाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार केंद्र की (पीडीएनए) टीम ने अपने अध्ययन के बाद रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है। वहीं इस मामले में विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार जोशीमठ को लेकर गंभीर नहीं है, ये बैठकें सिर्फ दिखावा है।

दरअसल, जोशीमठ आपदा के बाद अब प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के प्रयास में केंद्र और राज्य सरकार लग गई है। इस संबंध में तीन मई को नई दिल्ली में जोशीमठ आपदा को लेकर केंद्र ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए। आपदा प्रभावित जोशीमठ में करीब 350 से अधिक प्रभावित परिवारों को स्थायी तौर पर विस्थापित करना पड़ सकता है। जबकि कुछ हिस्सों में पुन: परिवारों को बसाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार केंद्र की (पीडीएनए) टीम ने अपने अध्ययन के बाद रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है। बता दें कि केंद्र की (पीडीएनए) टीम ने चार दिन जोशीमठ में रहकर इसके प्रभावित हिस्से का बारिकी से निरीक्षण किया है। टीम 26 अप्रैल को दिल्ली लौट गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में पीडीएनए की रिपोर्ट पर चर्चा के साथ राहत पैकेज पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं बीजेपी का कहना है कि सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के लिए मदद कर रही है और केंद्र से भी राहत पैकेज मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक होनी है। इस बैठक में (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहत पैकेज पर मुहर लग सकती है। वहीं विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार जोशीमठ आपदा को लेकर गंभीर नहीं है यदि होती तो अबतक प्रभावितों तक मदद पहुंचा दी जाती।

कुल मिलाकर उत्तराखंड की निगाहें 3 मई को होने वाली इस बैठक में टिक गई है। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिहाज से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभवत इस बैठक में प्रभावितों के लिए आपदा पैकेज पर मुहर भी लग जाए लेकिन सवाल ये है कि क्या पीडितों तक सही से सरकारी मदद पहुंच पाएगी.क्या केंद्र उत्तराखंड के लिए तीन हजार करोड़ के राहत पैकेज पर मुहर लगाएगा.क्या जोशीमठ के अलावा अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के घरों में आ रही दरारों को भी सरकार भरने का काम सरकार करेगी।

Previous Post

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी; इन विषयों पर डेढ़ घंटा चली बातचीत

Next Post

केदारनाथ और बद्रीनाथ में आखिर Paytm से कौन करा रहा है डिजिटल दान? मामले में बीकेटीसी सख्त, होगी एफआईआर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
केदारनाथ और बद्रीनाथ में आखिर Paytm से कौन करा रहा है डिजिटल दान? मामले में बीकेटीसी सख्त, होगी एफआईआर

केदारनाथ और बद्रीनाथ में आखिर Paytm से कौन करा रहा है डिजिटल दान? मामले में बीकेटीसी सख्त, होगी एफआईआर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.