• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा पर्व पर उमड़े श्रद्धालु

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 19, 2023
in Uttarakhand
0
महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा पर्व पर उमड़े श्रद्धालु
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे।

भंजरा पंचरा की ध्यांटुड़ियों ने देव को अर्पित किया सोने का छत्र
भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। गांव की तीन हजार बेटियों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र कर देव को अर्पित करने के निए छत्र खरीदा था। छत्र अर्पित करने वालों में विवाहित और अविवाहित दोनों ही ध्यांटुड़िया शामिल रहीं।

यह रहा कार्यक्रम 

सोमवार सुबह आठ बजे भंजरा पंचरा की ध्यांतुड़िया छत्र को लेकर गांव से हरिपुर स्थित यमुना तट के रवाना हुईं। सुबह 10 बजे ध्यांटुड़ियों ने पूरे विधि विधान के साथ सोने के छात्र को यमुना स्नान करवाया। छत्र के शुद्ध होने के बाद साहिया, पजिटिलानी और सुरेऊ आदि गांवों से होते हुए छत्र को भंजरा पंचरा गांव तक लाया गया। गांव पहुंचते ही छत्र को देव स्नान के बाद बौठा और चालदा महासू देवता को अर्पित किया गया। ध्यांटुड़ियों ने देव दर्शन कर गांव में सुख और समृद्धि की कामना की। उसके बाद देव उत्सव मनाते हारूल, जैंता रासो और देव नृत्य भी किया।

300 से अधिक गांव की ध्यांटुडियां हुई शामिल
छत्र अर्पित करने में देव पुजारी कुलदीप शर्मा, प्रवेश शर्मा, कुल पुरोहित तुलसी राम शर्मा, डिगंबर सिंह बिष्ट, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह चौहान, देव माली दीवान सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कांती राणा, ग्राम प्रधान रीता बिष्ट, अमीता देवी, मुल्लो देवी, सीमा तोमर, पूलमा देवी, सुंदला देवी, टीको देवी, पारो देवी, रविता देवी, सुमित्रा देवी, सुरमा देवी सहित 300 से अधिक गांव की ध्यांटुडियां भी उपस्थित रही।

Tags: #culture #uttarakhandcultured#dehradun #jaunsar #jaunsarbhabr #jagra #festival #devotees #hanol #mahasudevta #himachalpradesh#temple #cabinetminister #satpalmaharajUttarakhand
Previous Post

ऋषिकेश: ट्यूशन के लिए पिता ने बनाया दबाव….बच्चे ने पंखे से लटकर दे दी जान

Next Post

कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.