• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

India vs Australia World cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर उत्तराखंड में जबरदस्त उत्साह, ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए शहरों में लगी बड़ी स्क्रीन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 19, 2023
in Uttarakhand, खेल, देश
0
India vs Australia World cup 2023 Final:  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर उत्तराखंड में जबरदस्त उत्साह, ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए शहरों में लगी बड़ी स्क्रीन
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार को होने वाले वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। देहरादून शहर में विभिन्न जगहों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन पर विश्व कप फाइनल के प्रसारण की तैयारी है। शहर के होटल व रेस्तरां में भी वनडे विश्व कप के प्रसारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

आइसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लीग के सभी मैच व सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

पहली बार फाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंडिया

2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से फाइनल में भिड़ेगी। क्रिकेट प्रशंसकों के मन में 2003 की हार का बदला लेने वाली भावना आनी शुरू भी हो गई है। भारत अपने इतिहास के तीसरे क्रिकेट वर्ल्ड कप को हासिल करने से बस एक कदम दूर है। पूरा देश, दिल में उम्मीद और आंखों में सपने लेकर, पूरे जुनून के साथ इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। इसी ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए होटल व रेस्तरां संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में बड़ी स्क्रीन पर मैच के प्रसारण की व्यवस्था की है। घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन, जीएमएस रोड आदि जगहों के रेस्तरां में होटल संचालकों ने बड़ी स्क्रीन लगाई है। साथ ही शहर की कालोनियों में भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। साथ ही वनडे विश्व कप को देखने के लिए दूनवासियों के लिए खान-पान के विशेष पैकेज भी जारी किए हैं। वनडे विश्व कप फाइनल के परिणाम के बाद दून में कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।

भारत की जीत के लिए छात्रों ने की प्रार्थना

विश्वकप में भारत की जीत के लिए द पेसलवीड स्कूल में हवन कर प्रार्थना की गई। शनिवार को स्कूल के चैयरमेन डा. प्रेम कश्यप के अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने परिसर में हवन किया। साथ ही आज होने जा रहे फाइनल मुकाबले के लिए भारत की सफलता की कामना की। डा. प्रेम कश्यप ने कहा कि प्रार्थना सत्र का उद्देश्य सामूहिक रूप में सकारात्मक ऊर्जा व शुभकामना देना है। सभी खेल भावना का समर्थन करने के लिए तत्पर रहते हैं।

Previous Post

सुरंग में मौत से जंग लड़ रहे 41 मजदूर, अभी और लगेंगे चार-पांच दिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लेंगे जायजा, सीएम भी होंगे साथ

Next Post

Uttarkashi Tunnel Collapse: 150 घंटे से अधिक समय से मजदूरों को नहीं मिला भोजन, हो सकती हैं कई दिक्कतें, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से 40 जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद जारी, दरकती चट्टान बन रही रुकावट

Uttarkashi Tunnel Collapse: 150 घंटे से अधिक समय से मजदूरों को नहीं मिला भोजन, हो सकती हैं कई दिक्कतें, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.