• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीनियर PCS अधिकारी निधि यादव की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी; होगी विजिलेंस की खुली जांच

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 10, 2023
in Uttarakhand
0
सीनियर PCS अधिकारी निधि यादव की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी; होगी विजिलेंस की खुली जांच
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही हैं। इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीनियर पीसीएस अफसर निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के निर्देश दिए हैं। मामला आय से अधिक संपत्ति का है, जिसको लेकर अब शासन ने विजिलेंस को इस सीनियर पीसीएस अफसर निधि यादव के खिलाफ खुली जांच की अनुमति दे दी है। विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा ने इस मामले की पुष्टि की है।

बता दें कि हाल ही में निधि यादव पीसीएस अफसरों की डीपीसी के दौरान भी विवादों में घिर गई थी। जबकि विजिलेंस को भी प्राथमिक जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति के कई तथ्य मिले थे। वहीं निधि यादव को भी पदोन्नति मिलनी थी, लेकिन तमाम विवादों के बाद उनकी डीपीसी पर रुकावट आने की बात कही गयी। अब एक बार फिर निधि यादव कानूनी शिकंजे में भी आ गई है और उनके खिलाफ शासन ने विजिलेंस की खुली जांच की अनुमति दे दी है। इससे पहले विजिलेंस निधि यादव की प्राथमिक जांच कर चुकी है जिसमें उनके पास आय से अधिक संपत्ति के कई तथ्य मिले हैं जिसको विजिलेंस ने शासन को प्रेषित कर दिया था। बड़ी बात यह है कि काफी लंबे समय तक शासन ने इस फाइल को अपने पास रखा और इसके बाद अब विवाद बढ़ने के बाद विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दे दी गई है।

गौर हो कि पहले भी निधि यादव विवादों में आई चुकी हैं। निधि यादव आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थी। हालांकि यह मामला कोर्ट में चला गया था। इसके बाद निधि यादव की प्राथमिक विजिलेंस जांच हुई थी और विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब फिर से सीनियर पीसीएस अफसर निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति मिल गई है और अब विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति के मामले में खुल ही जांच करेगी जिसमें सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच की जाएगी। अमित सिन्हा ने कहा कि इससे पहले प्राथमिक जांच की गई थी जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले थे और इसी आधार पर खुली जांच की अनुमति दी गई है।

https://www.panchayatreporter.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-10-at-2.45.32-PM.mp4
Previous Post

पुजारी ने मंदिर में जल चढ़ाने गई नाबालिग से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Next Post

उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कनाडा ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब किया अपने नाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कनाडा ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब किया अपने नाम

उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कनाडा ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब किया अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.