• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऋषिकेश में अवैध कैसिनो का भंडाफोड; पुलिस ने 37 लोगों को दबोचा, सिपाही भी शामिल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 23, 2023
in Uttarakhand, क्राइम
0
ऋषिकेश में अवैध कैसिनो का भंडाफोड; पुलिस ने 37 लोगों को दबोचा, सिपाही भी शामिल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश पुलिस ने अवैध कैसिनो का भंडाफोड किया है। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कैसिनो चल रहा था। रिजॉर्ट में न सिर्फ जुए का बल्कि जुआरियों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया था। जिसके लिए पांच डांसर को बुलाया गया था। सूचना मिलने पर पौड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां हड़कंप मच गया। जुआ खेल रहे लोग यहां-वहां भागने लगे। इस मामले में पौड़ी पुलिस ने जुआ खेल रहे 27 लोगों और कैसिनो संचालित करने वाले चार लोगों को पकड़ा है। पांच डांसर भी पकड़ी गई हैं। मामला नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट से जुड़ा है।

कसीनो का भंडाफोड़

दरअसल, ऋषिकेश में चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 37 लोगों को दबोच लिया। इनमें पांच महिलाएं और ऋषिकेश कोतवाली का सिपाही भी शामिल है। पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा का कैश, 3,993 कसीनो चिप्स, 37 मोबाइल फोन, छह शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

पुलिस टीम ने देर रात रिसोर्ट में मारा छापा 

पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाने में पुलिस ने रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली के विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिजार्ट के वेलनेस सेंटर को भी सील कर दिया है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया, सूचना मिली थी कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पिछले दो दिनों से अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है। जिसके बाद एएसपी कोटद्वार जया बलोनी और सीओ श्रीनगर रविंद्र चमोली के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने  रिजॉर्ट में छापा मारकर पांच महिलाओं और एक सिपाही समेत 37 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पांच लाख 16 रुपये नकद, कसीनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाड़ियां भी बरामद कीं। बताया, पकड़े गए लोगों में हरिद्वार, दिल्ली और यूपी के बिजनौर के निवासी हैं। बताया, जुआ खिलवाए जाने के अलावा बेसमेंट में शराब भी परोसी जा रही थी।

कैश के बदले दिए जाते हैं कसीनो चिप्स
एसएसपी के मुताबिक, जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिए जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं। पुलिस की ओर से इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है। बताया, कसीनो का मास्टरमाइंड शिवालिक नगर हरिद्वार का विशाल है। ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ा था।

Previous Post

पहाड़ के 40 फीसदी मार्गों पर रोडवेज बस सेवा बंद, पढ़ें

Next Post

चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप

चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.