• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले गए

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 5, 2024
in Uttarakhand
0
बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले गए
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DEHRADUN: बुधवार देर रात उत्तराखंड प्रशासन में व्यापक फेरबदल देखा गया। शासन ने 32 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री के सचिवों से लेकर जिलों के डीएम तक अधर उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों का बोझ कम किया गया है तो कुछ का रुतबा बढ़ाया गया है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है, उकी जगह सुरेंद्र नारायण पांडे को राजस्व विभाग दिया गया है। एल एल फेनई से अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आर मीनाक्षी सुंदरम से श्रम के साथ सचिव मुख्यमंत्री और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। विनय शंकर पांडे से एमडी सिडकुल,खादी ग्रामोद्योग, और आयुक्त उद्योग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सी रवि शंकर से यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा वापस लेते हुए रविनाथ रमन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस पराग धकाते से भी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

जबकि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। युगल किशोर पंत को निदेशक स्वजल और अपर सचिव पंचायती राज बनाया गया है। धीराज गर्ब्याल को हरिद्वार के जिलाधिकारी पद से हटाते हुए अपर सचिव पीडब्ल्यूडी और आयुक्त ग्रामीण विकास दिया गया है। पंकज कुमार पांडे से आयुष विभाग वापस लेते हुए ये विभाग रविनाथ रमन को दिया गया है। पंकज कुमार पांडे को श्रम और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत सिन्हा को अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। हरिश्चंद्र सेमवाल को नया आबकारी आयुक्त जबकि झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।

6 जिलों के डीएम बदले गए

देहरादून जिले की डीएम सोनिका का तबादला करके उन्हें सहकारिता का अपर सचिव और यूकाडा का सीआईओ बनाया गया है। सविन बंसल को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगाईं को भेजा गया है।चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है।

Previous Post

प्रमुख सचिव के पत्र से फट गया धाक्कड़ धामी का जीरो टॉलरेंस का ढोल

Next Post

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.