• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड के होमगार्डों को पहली बार मिलेगी होमगार्ड लाइन,जानें क्या होगा खास

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 27, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड के होमगार्डों को पहली बार मिलेगी होमगार्ड लाइन,जानें क्या होगा खास
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के होमगार्डों को पहली बार अपनी होमगार्ड लाइन मिलने जा रही है। इसके लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना ने सभी जिलों के होमगार्ड जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी होते ही जिला मुख्यालयों पर जगह चिह्नित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।

बता दें कि अब तक प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस लाइन होती थी, लेकिन पहली बार प्रदेश के होमगार्डों को भी अपनी लाइन मिलेगी। दरअसल, कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से होमगार्डों को पुलिस की तरह अपनी पहचान और सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार नई पहल शुरू की जा रही है, ताकि होमगार्डों का मनोबल कम न हो और वह खुद को ड्यूटी के प्रति समर्पित रहें।

इसी क्रम में अब आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के सभी जिलों में होमगार्ड लाइन खोले जाने का प्रस्ताव कुछ दिन पहले शासन स्तर पर रखा था। शासन ने इस प्रस्ताव को होमगार्डों के लिए अच्छी पहल बताया था और जगह उपलब्ध कराने की बाबत जानकारी ली थी। इस पर आईजी ने सूबे के सभी जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय या आसपास जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद हरिद्वार समेत अन्य जिलों में भी जगह चिह्नित करने का काम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है। जगह चिह्नित होने के बाद बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट जारी होते ही होमगार्ड लाइन का काम शुरू होगा।

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना ने सभी जिलों के जिला कमांडेंट को होमगार्ड लाइन के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। होमगार्ड लाइन में होमगार्डों को पुलिस लाइन की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इससे होमगार्डों का मनोबल बढ़ेगा।

Previous Post

नए साल के स्वागत के लिए तैयार उत्तराखंड, चौबीसों घंटे खुले रहेंगे होटल, रिसोर्ट और ढाबे

Next Post

मंत्री धन सिंह रावत का हल्द्वानी दौरा, एमबी पीजी कालेज में आईटी लैब के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
मंत्री धन सिंह रावत का हल्द्वानी दौरा, एमबी पीजी कालेज में आईटी लैब के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

मंत्री धन सिंह रावत का हल्द्वानी दौरा, एमबी पीजी कालेज में आईटी लैब के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.