• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Lok Sabha Elections: वायरल होने के चक्कर में बनाई EVM की वीडियो….फिर हुआ गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 19, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
Uttarakhand Lok Sabha Elections: वायरल होने के चक्कर में बनाई EVM की वीडियो….फिर हुआ गिरफ्तार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रपुर। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है, लेकिन कुछ लोग अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक ने वोट कास्ट करने के दौरान वीडियो बना लिया, फिर उसे सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया। उधर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, उधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने लोकसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए एक वीडियो बना लिया, जिसके बाद युवक ने आनन-फानन में उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, वैसे ही कुंडा थाना पुलिस हरकत में आई और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी युवक के मताधिकार के संबंध में सोशल मीडिया पर डाले वीडियो को डिलीट करा दिया। साथ ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई. जिसके खिलाफ अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, निर्वाचन अधिकारी और पुलिस ने लोगों से सख्त हिदायत देते हुए इस तरह के कृत्य न करने की अपील की है।

बता दें कि आज उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है, जिसके तहत 83 लाख से ज्यादा वोटर 55 प्रत्याशियों के भाग्य को तय करने के लिए वोट डाल रहे हैं। सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ जगहों पर मतदान बहिष्कार की खबरें भी आ रही है तो कहीं पर नया जीवन शुरू करने से पहले दूल्हा और दुल्हन भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

Previous Post

Uttarakhand Loksabha Election: दोपहर 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत हुआ मतदान, नैनीताल-उधमसिंह नगर के मतदाता आगे

Next Post

उत्तराखंड में अब तक हुआ 45.62% मतदान, देखें किस सीट पर कितने लोगों ने किया अपने मत का प्रयोग

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में अब तक हुआ 45.62% मतदान, देखें किस सीट पर कितने लोगों ने किया अपने मत का प्रयोग

उत्तराखंड में अब तक हुआ 45.62% मतदान, देखें किस सीट पर कितने लोगों ने किया अपने मत का प्रयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.