• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से मिलेगी बारिश से राहत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 24, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से मिलेगी बारिश से राहत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत मिलने  की उम्मीद नहीं है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।

भारी बारिश का अलर्ट 

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं। जबकि, 25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में लाइन दूसरी ओर सरक सकती है जिससे बारिश से राहत मिल सकती है।

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में  रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है,  जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

चेतावनी रेखा के पास पहुंची गंगा
लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। दिनभर गंगा का जलस्तर बढ़ते-बढ़ते शाम छह बजे चेतावनी रेखा के निशान 293 मीटर के करीब 292.90 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कम होना शुरू हो गया। जो रात आठ बजे 292.75 मीटर पर आ गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश ने बताया कि गंगा का जलस्तर सुबह तक और भी कम होने की उम्मीद है। खतरे वाली कोई बात नहीं है।

तीन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उधम सिंह नगर, चमोली और हरिद्वार में सभी सरकारी, गैर शासकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

 

 

 

Tags: #heavyrainfall #debris #rishikeshdevprayaghighway #highwayblocked#helang #motarway #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse#injured #sdrf#jalbharav #waterlogging#Monsoon#redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment#rescue#Rishikesh#river #orangealert#road #vanished#Roadvanished #kalpeshwarmahadevmandir #panchkedar#storm#thuderstorm
Previous Post

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Next Post

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.