• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 4, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ाई हुईं हैं। मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन

उधर उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय समेत गंगोत्री यमुनोत्री व सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा हो रही है‌।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के महर गांव के पास भारी भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग के अवरुद्ध होने की सूचना पर आल वेदर रोड का निर्माण करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची है। राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य चल रहा है। गंगोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारू होने की सूचना है। इसके अलावा जनपद में 20 संपर्क मार्ग अभी बाधित हैं, जिसके कारण करीब 40 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है।

भारी वर्षा से मलबा आने से टिहरी-श्रीनगर सड़क नंद गांव के पास बंद

वहीं टिहरी में भारी वर्षा से टिहरी-श्रीनगर सड़क नंद गांव के पास मलबा आने से बंद हो गई है। जिले में 16 लिंक सड़क भी बंद है। टिहरी झील का जलस्तर 815 मीटर के पार हो गया है। 830 मीटर तक ही झील भरी जाती है। अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है।

Tags: #bikramsingh #weatherreport #dehradun #rudraprayag #uttarakhand #chardhamyatra#kedarnath #kedarnathdham#kedarnathyatra#Landslide #Kedarghati #Gaurikund #debris #peoplemissing #sdrf #rescue #rescueoperation#madakiniriver#meteorologicaldepartment #weatherforecast#monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster
Previous Post

Landslide in Kedarghati: गौरीकुंड में भारी बारिश से भूस्खलन, करीब 13 लोग लापता; केदारनाथ यात्रा रोकी

Next Post

गौरीकुंड हादसे का अपडेट लेने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, घटना में 19 लोग लापता

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
गौरीकुंड हादसे का अपडेट लेने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, घटना में 19 लोग लापता

गौरीकुंड हादसे का अपडेट लेने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, घटना में 19 लोग लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.