• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 19, 2023
in Uttarakhand
0
चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जनपद में घटी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की, साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थाना की। डा. रावत ने बताया कि चमोली हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द किये और तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों को शीघ्र प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर लिफ्ट करा कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार दिया जा रहा है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि राहत व बचाव कार्य यृद्ध स्तर पर जारी है और वह स्वयं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय पर मौजूद हैं।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत इन दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण पर हैं। चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चमोली में हुये हादसे की जैसे ही खबर मिली, उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर जिला मुख्यालय चमोली में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्य का मोर्चा सम्भाल लिया है।

Previous Post

चमोली हादसा की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम ने की पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा

Next Post

Uttarakhand Weather: आज यहां होगी भारी बारिश! गैरसैंण में बही सड़क; बदरीनाथ हाईवे बंद

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: आज यहां होगी भारी बारिश! गैरसैंण में बही सड़क; बदरीनाथ हाईवे बंद

Uttarakhand Weather: आज यहां होगी भारी बारिश! गैरसैंण में बही सड़क; बदरीनाथ हाईवे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.