• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

गढ़वाल मंडल में कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

admin by admin
February 9, 2023
in Uttarakhand, आपका गांव
0
चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत
0
SHARES
920
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वाल भ्रमण के दौरान गैरसैंण में नशा मुक्ति अभियान की करेंगे अगुवाई

देहरादून, 09 फरवरी 2023

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत अपने पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान श्रीनगर, रूद्रप्रयाग व चमोली में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान को लेकर गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रवाना होने से पहले मीडिया को जारी एक बयान में सूबे के शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ावों श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, चमोली, जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर व बदरीनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं से सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि इस वर्ष चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ0 रावत ने बताया कि अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न स्थानों पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे तथा छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति सजग करने के साथ ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये आम जनमानस को जागरूक करने की अपील करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं एनआईटी श्रीनगर के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उप जिला चिकित्सालय का भूमि पूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू के ट्रांजिस्ट हॉस्टल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरपालीसैंण के आवासीय भवनों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा डॉ0 रावत भारतीय जनता पार्टी चमोली, थलीसैंण मंडल पैठाणी मंडल, खिर्सू मंडल तथा पाबौं मंडल की बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे।

Previous Post

उत्तराखण्ड के किन युवाओं के लिये फ्री में बस में सफर करने का आदेश हुआ जारी, देखें

Next Post

Uttarakhand Cabinet: दो मार्च को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

admin

admin

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Cabinet: दो मार्च को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Uttarakhand Cabinet: दो मार्च को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.