• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, परिवार की खुशियां उजाड़ी, स्कूटी पर टक्कर मार लड़की को रौंदा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 9, 2023
in Uttarakhand
0
तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, परिवार की खुशियां उजाड़ी, स्कूटी पर टक्कर मार लड़की को रौंदा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

होली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के एक परिवार की सारी खुशियां उजड़ गईं। दिल्ली के कंझावला सड़क हादसे की तरह ही हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। यहीं नहीं, टक्कर मारने के बाद चालक सड़क पर गंभीर रूप से घायल लड़की को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने चालक को दबोचा

बता दें कि हल्द्वनी में होली के दिन एसयूवी टाटा सफारी चालक ने लड़कियों के टू-व्हीलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद एसयूवी चालक सड़क पर लड़की को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस दौरान सड़क हादसे में एक लड़की की मौक पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल लड़की जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। मृतका की पहचान हर्षिता वर्मा हुई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर एसयूवी को भी कब्जे में लिया है। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों थाने में जमकर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

एसयूवी के पीछे लिखा ‘पुलिस’

हल्द्वानी पुलिस ने सड़क हादसे के बाद टाटा सफारी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के पिछले शीशे में इंग्लिश में ‘पुलिस’ का भी स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि चालक क्या पुलिसकर्मी है या चालक ओर किसी गाड़ी चला रहा था।  हालांकि, हैरानी की बात कि गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने देर शाम तक चालक का नाम व पता मीडिया के साथ शेयर नहीं किया।

पलभर में उजड़ी खुशियां

हर्षिता के परिजनों को सड़क हादसे पर यकीन ही नहीं हो रहा है। सड़क हादसे में हर्षिता की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। पड़ोसी भी परिजनों को दिलासा देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। घर में पड़ोसियों की भीड़ के साथ सभी की आंखें हर्षिता का याद कर नम हो रहीं हैं।

फ्रेंड को उसके घर छोड़ने जा रही थी हर्षिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे करीब हर्षिता वर्मा अपने घर आई थी। घर में खाना खाने के बाद हर्षिता अपनी फ्रेंड नव्या को उसके घर छोड़ने दुपहिया वाहन पर जा रही थी। टू-व्हीलर सवार दोनों लड़कियां जैसे ही हीरा नगर केवीएम स्कूल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार टाटा सफारी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टाटा सफारी चालक बिल्कुल भी नहीं रुका। सड़क हादसे के बाद कार के आगे सड़क पर गंभीर रूप से घायल गिरी हर्षिता को कार चालक रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल हर्षिता को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी हर्षिता

आपको बता दें कि हर्षिता दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वर्क फ्रॉम होम के चलते वह अपने घर हल्द्वाीन में थीं। हर्षिता के पिता संजीव वर्मा पेपर मिल स्वामी है। वह रूपनगर में परिवार संग रहते हैं। पुलिस ने टाटा सफारी कब्जे में ले ली है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous Post

अब जान जोखिम में डालकर तीर्थयात्रियों को नहीं करनी पड़ेगी यात्रा, नया आस्था पथ बनकर तैयार

Next Post

मार्च के महीने में ही 31 डिग्री पहुंचा तापमान, लू को लेकर भी अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
मार्च के महीने में ही 31 डिग्री पहुंचा तापमान, लू को लेकर भी अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

मार्च के महीने में ही 31 डिग्री पहुंचा तापमान, लू को लेकर भी अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.