• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Haridwar: रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 13, 2023
in Uttarakhand
0
Haridwar: रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश के चलते हाहाकार है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उधर, हरिद्वार में लगातार बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह जलभराव से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में  हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रभावित हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था में सुधार कर जनता को राहत दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जमालपुर, हरिद्वार ग्रामीण समेत लक्सर एवं खानपुर क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा।

‘अलर्ट मोड’ में रहें अधिकारी
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन मित्रों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाए। उत्तराखंड में भारी वर्षा के बाद भी अगले कुछ दिनों में प्रदेश की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। ऐसे में सिंचाई और जल संसाधन के साथ-साथ राहत-बचाव से जुड़े सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहे। उन्होंने कहा कि सभी अतिसंवेदनशील तटबंधों पर प्रभारी अधिकारी और सहायक अभियंता हर वक्त ‘अलर्ट मोड’ में रहें। तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए। वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो और प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

जलभराव की समस्या का करें निदान
हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जलभराव की समस्या के निदान के लिए भी ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम जलभराव से बचाव के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार व्यवस्था करें। जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर निकाय के अध्यक्ष के साथ संवाद कर जरूरी कार्यवाही करें।

लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ भीमगोड़ा क्षेत्र का दौरा किया। वर्षा के कारण क्षेत्र में पहाड़ी से आए मलबे को तुरंत साफ कर व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। कहा इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि आदि मौजूद रहे।

#monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #sansadrameshpokhriyalnishank #nishank #nirikshan #alertmode #uttarakhand

Previous Post

Uttarakhand weather updates: भारी बारिश की चेतावनी, बदरीनाथ हाईवे समेत 449 सड़कें बंद

Next Post

ब्रेकिंग: यहां नदी पर बना पुल भरभरा के गिरा, बाल बाल बचीं सैंकड़ों जान, देखें

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
ब्रेकिंग: यहां नदी पर बना पुल भरभरा के गिरा, बाल बाल बचीं सैंकड़ों जान, देखें

ब्रेकिंग: यहां नदी पर बना पुल भरभरा के गिरा, बाल बाल बचीं सैंकड़ों जान, देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.