• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हरिद्वार में जिम्मेदारों की लापरवाही ले रही लोगों की जान, बेकाबू गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 22, 2023
in Uttarakhand
0
हरिद्वार में जिम्मेदारों की लापरवाही ले रही लोगों की जान, बेकाबू गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार के बहादराबाद में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रोज देर रात भी यहां दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बाईपास मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर हुआ। रविवार देर रात हरियाणा के यात्रियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रेवाड़ी जिले के एक ही गांव के तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बता दें कि एक साल के भीतर इसी जगह लगभग 12 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें 20 से ज्यादा राहगीरों की जान जा चुकी है। दरअसल, इस जगह पर एनएचएआइ अधिकारियों की तकनीकी खामी के चलते हादसे हो रहे हैं। इस जगह पर बहुत तेज घूम होने के चलते ड्राइवर अक्सर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते। उनका वाहन या तो डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त होता है या फिर तेज ब्रेक मारने पर गाड़ी पलट जाती है। ऐसा ही हादसा रविवार को देर रात हुआ।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात रेवाड़ी हरियाणा से चार युवक कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर आ रहे थे। बहादराबाद बाईपास मार्ग पर रघुनाथ मॉल के पीछे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने पुलिस टीम और राहगीरों की मदद से चारों यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।

हादसे में हेमंत यादव उम्र 23 साल, रोहित कुमार उम्र 29 साल और दीपक कुमार 23 साल निवासीगण गांव कुतुबपुर रेवाड़ी हरियाणा की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर विनय कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की खबर से युवकों के गांव में कोहराम मच गया। हरियाणा से सोमवार तड़के ही उनके स्वजन रोते बिलखते हुए हरिद्वार पहुंच गए।

Previous Post

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में की थी ब्लूटूथ से नकल, अब 47 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

Next Post

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश में आज से बारिश के आसार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश में आज से बारिश के आसार

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश में आज से बारिश के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.