• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अतिक्रमण हटाने को लेकर कांग्रेस का मौन उपवास, धामी सरकार को घेरा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 9, 2023
in Uttarakhand
0
अतिक्रमण हटाने को लेकर कांग्रेस का मौन उपवास, धामी सरकार को घेरा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। अतिक्रमण हटाओ की आड़ में छोटे व्यवसायियों और युवाओं को बेरोजगार किए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक घंटे का मौन उपवास रखा। इस उपवास में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हरीश रावत ने यह उपवास तीन बिंदुओं को लेकर किया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि समूचे राज्य में तथाकथित अतिक्रमण के नाम पर चिन्हीकरण का आतंक मचा हुआ है। इतना ही समांतर आतंक राज्य भर में प्राधिकरणों ने मचाया हुआ है।

हरीश रावत ने कहा कि आज रेरा नाम प्रदेश के गांव-गांव में चर्चित हो गया है और लोगों को अपने आवासों का मेंटेनेंस करने, नक्शा पास कराने में कठिनाई हो रही है। जबकि अतिक्रमण की आड़ में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने दूसरा बिंदु उठाते हुए कहा कि ग्लोबल मैकेंजी की राय पर देश के चंद पूंजीपतियों को खुश करने के लिए उत्तराखंड की बहुमूल्य जमीनों को खुर्द-बुर्द किए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र, हल्द्वानी में गौला, ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की जमीनों को ट्विन सिटी के नाम या कल्चरल सिटी जैसे अन्य नाम देकर किसानों और स्थानीय निवासियों से यह जमीनें छीनने के षड्यंत्र किया जा रहा हैं।

सरकार भविष्य में इन जमीनों पर बड़ी-बड़ी अट्टालिकाएं बनाकर उत्तराखंड के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड वासियों के घर बनाने से लेकर जमीन कमाने के अधिकार को छीन रही है। उन्होंने बेलड़ा कांड का तीसरा बिंदु उठाते हुए कहा कि वहां पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। यहां तक की पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी भी अपने शिष्टमंडल के साथ उनके पास पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार दलितों के मामले में असंवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दलित और महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में असहनशील है। क्योंकि बेलड़ा में नियमों के तहत जो आर्थिक सहायता मृत होते ही पहुंच जानी चाहिए थी। उन्हें सरकार की ओर से अब तक आर्थिक सहायता तक नहीं दी गई है। उन्होंने बेलड़ा कांड को सरकारी असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव में आए चुनावी परिणाम को लेकर कहा कि बागेश्वर में किए गए संघर्ष के बाद कांग्रेस जनों में उत्साह है। आगे भी आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष की आक्रामक रणनीति तैयार करने जा रही है।

Tags: #atikraman#cmdhami #Congressparty #leaders#FormerChiefMinister #HarishRawat#GandhiPark#MahatmaGandhi#protest #uttarakhand#StatePresident #KaranMahara #silentfast #Maunvrat#unemployment #smalbusinessmen#workers #fast#youth  #encroachments
Previous Post

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र में अनुपूरक बजट समेत 14 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Next Post

G20 समिट का आज दूसरा दिन, भारत आज ब्राजील को सौंपेगा 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
G20 समिट का आज दूसरा दिन, भारत आज ब्राजील को सौंपेगा 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी

G20 समिट का आज दूसरा दिन, भारत आज ब्राजील को सौंपेगा 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.