• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम पर किया हमला, मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 29, 2023
in Uttarakhand
0
नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम पर किया हमला, मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।  मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं वन विभाग और सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही है। इस संघर्ष से पार पाने के लिए वन विभाग की तरफ से कुछ कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन धरातल पर उनका कोई खास असर नहीं दिख रहा है, बल्कि हालात हर साल बदतर होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा पहाड़ों में गुलदार के हमलों ने लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद उड़ाई हुई है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग के  अगस्त्यमुनि का है जहां गुलदार ने एक ढाई साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया।

आंगन में खेल रही मासूम को बनाया शिकार 

दरअसल अगस्तमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले विनोद कुमार की ढाई साल की बेटी मिष्ठी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी दादी कुछ दूरी पर बैठी थी, जबकि मां अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने मिष्ठी पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर वहां से भागने लगा। दादी के शोर मचाने पर बच्ची की मां ने गुलदार के पीछे दौड़ लगा दी। यह देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी शोर मचाते हुए पीछे दौड़े तो गुलदार करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिष्ठी को छोड़ कर भाग गया। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

पिंजरा लगाने की मांग

गुलदार के हमले से बच्ची की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रधान ताजू गुंसाई, यशवंत ने बताया कि यह गांव में पहली घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Previous Post

Asian Games 2023: पहली बार घुड़सवारी में भारत को मिला मेडल, अनुष अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज

Next Post

Shradh Paksh 2023: श्राद्ध पक्ष में न करें ये काम, जानें पितृ-पक्ष का विशेष महत्व

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Shradh Paksh 2023: श्राद्ध पक्ष में न करें ये काम, जानें पितृ-पक्ष का विशेष महत्व

Shradh Paksh 2023: श्राद्ध पक्ष में न करें ये काम, जानें पितृ-पक्ष का विशेष महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.