• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

प्रोपर्टी के लालच ने भाई ने की भाी की हत्या! सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 30, 2023
in Uttarakhand
0
प्रोपर्टी के लालच ने भाई ने की भाी की हत्या! सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद में एक खेत में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला बहादराबाद के खेलड़ी और बेगमपुर क्षेत्र का है जहां, एक ग्रामीण की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

बेगमपुर में फैक्ट्री के पास मिला शव
दरअसल, ग्रामीण सोमवार की सुबह अपने खेत में गया था। रात में उसका अधजला शव मिला है। मृतक के बेटे ने अपने चाचा पर जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेलड़ी गांव निवासी राजपाल सोमवार सुबह अपने खेत में गया था। लेकिन देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया। तब राजपाल के परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात के समय उसका अधजला शव बेगमपुर में फैक्ट्री के पास से बरामद हुआ। सूचना पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान और कस्बा चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
राजपाल के बेटे मोंटी ने पुलिस को बताया कि उसके दादा अतरू को करीब 50 साल पहले पट्टे पर सिंचाई विभाग की जमीन मिली थी। किसी जमीन को लेकर उसके पिता राजपाल और चाचा बाल सिंह के बीच विवाद चला आ रहा था। मोंटी ने आरोप लगाया कि चाचा बाल सिंह उसके पिता को कई बार धमकी दे चुका था। उसी ने हत्या कर शव जलाया है। देर रात एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह और सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि ग्रामीण का अधजला शव मिला है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Previous Post

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा आज, हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Next Post

चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.