• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भीग मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण, CCTV में कंधे पर बैठाकर ले जाता दिखा आरोपी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 7, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
भीग मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण, CCTV में कंधे पर बैठाकर ले जाता दिखा आरोपी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शामली उत्तर प्रदेश से बरामद की गई हरकी पैड़ी क्षेत्र से अपह्रत तीन साल की मासूम को पुलिस ने शनिवार उसके स्वजनों को सौंप दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर स्वजन भावुक हो गए और पुलिस को धन्यवाद दिया। वहीं, आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपित ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था।

मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाता दिखा

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर रहे गांव मंडी, थाना संभल, जिला संभल निवासी महेंद्र की तीन साल की बेटी ज्योति उर्फ किरण का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक अधेड़ व्यक्ति मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाता दिखा। महेंद्र की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया था।

पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी से लेकर बस अड्डे तक सीसीटीवी खंगाले तो अधेड़ व्यक्ति शामली जाने वाली बस में बैठता नजर आया। फुटेज का मिलान करने पर वह बस फिर टैंपो में सवार होकर शामली में उतरता दिखा। तब एक पुलिस टीम ने शामली के थाना बाबरी की बनतीखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर लोकल पुलिस की मदद से आरोपित सुरेंद्र निवासी हाथी करौंदा के घर दबिश दी।

टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपित को हरिद्वार लाकर शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बच्ची को सकुशल पाकर स्वजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं। उन्होंने एसएसपी को धन्यवाद देते हुए हरिद्वार पुलिस की सराहना की। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बच्ची के सकुशल मिलने और आरोपित को गिरफ्तार करने पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा सहित पूरी टीम को शाबाशी दी है।

फोटो देखते ही पहचान गई पुलिस

हरिद्वार पुलिस की टीम ने बनतीखेड़ा पुलिस चौकी में संदिग्ध की फोटो दिखाई। फोटो देखते ही लोकल पुलिस ने उसे पहचान लिया। दरअसल, सुरेंद्र और उसकी पत्नी में पिछले माह कई बार मारपीट हुई। पत्नी की शिकायत पर सुरेंद्र को पुलिस उसके घर से उठाकर लाई थी। इसलिए फोटो देखते ही लोकल पुलिस हरिद्वार पुलिस टीम को सीधे सुरेंद्र के घर लेकर पहुंच गई। वहां बच्ची उनके पास मिली तो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Previous Post

कांग्रेस को झटका: स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Next Post

16 लोकसभा चुनावों में दी भागीदारी लेकिन इस बार इन 24 गांवों में नहीं पड़ेंगे वोट, जानें वजह

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
16 लोकसभा चुनावों में दी भागीदारी लेकिन इस बार इन 24 गांवों में नहीं पड़ेंगे वोट, जानें वजह

16 लोकसभा चुनावों में दी भागीदारी लेकिन इस बार इन 24 गांवों में नहीं पड़ेंगे वोट, जानें वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.