• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

लखनऊ में भारी हंगामा: गेट पर ताला लगाने से भी नहीं रुके अखिलेश, गेट फांदकर जेपी की मूर्ति पर चढ़ाई माला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 11, 2023
in देश, राजनीति
0
लखनऊ में भारी हंगामा:  गेट पर ताला लगाने से भी नहीं रुके अखिलेश, गेट फांदकर जेपी की मूर्ति पर चढ़ाई माला
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव 8 फीट का गेट फांदकर जेपीएनआईसी के अंदर घुसे और जेपी की मूर्ति पर माल्‍यार्पण कर दिया। जेपी की जयंती पर अखिलेश यादव गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी सेंटर पर माल्यार्पण के लिए जाना चाहते थे। लेकिन एलडीए ने अनुमति नहीं दी थी। अखिलेश यादव रथ से जेपीएनआईसी पहुंचे थे। भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद। जेपी की जयंती पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धांजलि को लेकर संघर्ष शुरू हो गया था।

जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर के गेट पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को उन्‍हें श्रद्धांजलि देने जाना था। लेकिन उन्‍हें अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि एलडीए ने गेट पर ताला डाल दिया है। इसके विरोध में बड़ी संख्‍या में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। सेंटर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

सपा की ओर से आरोप है कि एलडीए ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माला पहनाने की अनुमति नहीं दी। समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी अनुमति मांगी गई थी। सपा राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एलडीए को पत्र लिखा था। अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण करना था। लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए JPNIC गेट बंद कर दिया गया है। फिलहाल, गतिरोध बना हुआ है। सपा कार्यकर्ता गेट पर मौजूद हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर गोमतीनगर के विपिनखंड में स्थित है।

Previous Post

पीएम मोदी का कल आएंगे उत्तराखंड, प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा कार्यक्रम

Next Post

आप भी करते हैं ऑनलाइन बैंकिंग तो हो जाइए सावधान! पढ़ें पूरी खबर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
Next Post
आप भी करते हैं ऑनलाइन बैंकिंग तो हो जाइए सावधान! पढ़ें पूरी खबर

आप भी करते हैं ऑनलाइन बैंकिंग तो हो जाइए सावधान! पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.