• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दंपति ने ठगे लाखों रुपए, केस दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 2, 2023
in Uttarakhand
0
FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से दंपति ने ठगे लाखों रुपए, केस दर्ज
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। देहरादून में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां FCI में नौकरी के नाम पर एक युवक ठगी का शिकार हुआ है। आरोप है कि एक दंपति ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। अब पीड़ित युवक ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बता दें कि थाना कैंट क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम दिल्ली में नौकरी के नाम पर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब वो नौकरी के लिए गया तो ठगी का पता चला जिसके बाद मामले में युवक ने एक दंपति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।  जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मामा की परिचित महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला ने अपने पति के बारे में बताया कि वो ओएनजीसी जोधपुर में अधिकारी पद पर तैनात है। जो अभी तक कई लोगों की सरकारी नौकरी लगा चुके हैं। महिला ने अपने फोन पर नीतीश कुमार को कई लोगों के नियुक्ति पत्र भी दिखाए।

वहीं, नियुक्ति पत्र को देखकर नीतीश कुमार महिला के झांसे में आ गया। इसके बाद पति और पत्नी को भी दस्तावेज मांगे, वो नीतीश कुमार ने उन्हें दे दिए। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी ने नियुक्ति के लिए सिक्योरिटी और ट्रेनिंग के नाम पर ढाई लाख रुपए अपनी बेटी के बैंक खाते में जमा करवाए। इसके बाद 6 लाख नगद लेने के बाद महिला ने नीतीश कुमार को नियुक्ति पत्र और एक पहचान पत्र दे दिया। महिला ने उसे बताया कि उसकी नौकरी लग गई है और ट्रेनिंग के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा। नीतीश कुमार जब अपना नियुक्ति पत्र लेकर ट्रेनिंग के लिए भारतीय खाद्य निगम दिल्ली गया तो पता चला कि उसकी किसी भी तरह की कोई नियुक्ति नहीं हुई है। दिल्ली से वापस आने के बाद जब नीतीश कुमार ने अपने रुपए वापस मांगे तो पहले पति-पत्नी टालमटोल करने लगे और उसके बाद धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस मे तहरीर दी।

Previous Post

Uttarkashi में मानसून का प्रकोप, मस्ताड़ी गांव के घरों में पानी का रिसाव बढ़ा

Next Post

KANWAR YATRA 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए रूट डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
KANWAR YATRA 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए रूट डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

KANWAR YATRA 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए रूट डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.