• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को दून क्लब ने सदस्यता देने से किया इनकार, नहीं दी एंट्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 27, 2023
in Uttarakhand
0
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को दून क्लब ने सदस्यता देने से किया इनकार, नहीं दी एंट्री
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून क्लब में धोती कुर्ता पहन कर आने वालों की नो एंट्री है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को प्रबंधन ने सदस्यता देने से इनकार कर दिया। दरअसल, मनमोहन कंडवाल शनिवार को सदस्यता लेने धोती कुर्ता और सर पर नेहरू टोपी लगाकर पहुंचे थे। दून क्लब प्रबंधन ने नियमों का हवाला देकर सदस्यता खारिज कर दी।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिला दाखिला

अंग्रेजों की गुलामी वाली मानसिकता को दूर करने के लिए मनमोहन कंडवाल ने आंदोलन करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सनातनी परिधान में होने के कारण दून क्लब के अंदर जाने से मना कर दिया गया। उनसे रिसेप्शन पर दून क्लब आने का कारण पूछा गया। उन्होंने बताया कि फॉर्म लेने आए हैं। दून क्लब के अध्यक्ष सुमित मेहरा ने मनमोहन कंडवाल को नियम कानून की जानकारी दी। रिसेप्शन से बाहर निकलकर मनमोहन कंडवाल ने पत्रकारों को बताया कि 1901 से अभी तक दून क्लब के पदाधिकारियों की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं हो पाया है। पदाधिकारी आज भी अंग्रेजों के बनाये नियमों पर चल रहे हैं।

दून क्लब ने फैसले के पीछे दिया ड्रेस कोड का हवाला

उन्होंने बताया कि सनातनी वेशभूषा में पहुंचे थे और भारतीय संस्कृति पर गर्व है, लेकिन दून क्लब में सनानती वेशभूषा पहने शख्स का दाखिला मना है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दून क्लब आज भी अंग्रेजों के नियम और शर्तों पर चल रहा है। भारतीय परिधान में एंट्री से मना करना अंग्रेजों की मानसिकता को दर्शाता है। दून क्लब के अध्यक्ष सुमित मेहरा ने कहा कि नियम कानूनों में बदलाव करना अकेले की बात नहीं है। पहली बार किसी ने इस मुददे को उठाया है। अभी तक सोचा नहीं गया था। उन्होंने बताया कि दून क्लब हाउस की बैठक में ड्रेस कोड का मुद्दा उठाया जाएगा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अदालत का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ब्रिटिशकाल के नियम कानून को बदलवाने की लड़ाई लड़ेंगे।

20 सालों तक की वेटिंग 

बता दें कि दून क्लब में शहर के नामी और रईस लोग सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक दून क्लब की सदस्यता आसानी से नहीं मिलती है। सदस्यता लेने के लिए लाखों रुपए अदा करने पड़ते हैं। क्लब में अगले 20 वर्षों तक की वेटिंग चल रही है।

Tags: #DoonClub  #membership #ManmohanKandwal #formerpresident  #barassociation #TheDoonClubmanagement #dhotikurta #Nehrucap #Sanatanidress #rules #regulations #Uttarakhand
Previous Post

उत्तराखंड: मानसून सत्र में पेश होंगे 600 से अधिक प्रश्न, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Next Post

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव की तैयारियों को लेकर देंगे मूल मंत्र

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव की तैयारियों को लेकर देंगे मूल मंत्र

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव की तैयारियों को लेकर देंगे मूल मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.